फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people of Mohali will also get home delivery of essential goods with Kova app

कोवा एप से अब मोहाली के लोगों को भी मिलेगी जरूरी सामाना की होम डिलवरी

Fri, 03 Apr 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now people of Mohali will also get home delivery of essential goods with Kova app
मोहाली। पंजाब सरकार ने कोराना की प्रामाणिक जानकारी लेने के लिए ‘कोवा’ एप लांच किया था। अब इस एप के जरिये आप राशन, सब्जियों और अन्य जरूरी सामान की होम डिलीवरी की सुविधा ले सकते हैं। राज्य सरकार की नई डिजिटल पंजाब टीम ने यह एप लांच किया था। अब इसे लगातार अपडेट कर इसमें कई जानकारियां और सुविधाजनक लिंक जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

कोवा एप में किए गए नए अपडेट के बाद अब पंजाब के 44 शहरों में यह सुविधा शुरू हो गई है। डीसी गिरीश दयालन ने बताया कि मोहाली के लोगों को भी जल्द यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए किरियाना स्टोरों का डाटा रजिस्टर्ड कर अपलोड कर दिया गया है। शुरूआत में इस एप के जरिये कोरोना संक्रमितों की संख्या और क्षेत्र की जानकारी दी जाती थी। इस एप के जरिये कर्फ्यू पास अप्लाई करने का विकल्प भी है और चेट के जरिए कोरोना के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। चैट के जरिए अपनी सेहत संबंधी जानकारी साझा कर कोई भी अपने आप में कोरोना के लक्षणों को पहचान सकता है। एप के जरिए कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों की जानकारी सहित डाक्टर से भी संपर्क किया जा सकता है। इस एप के जरिए खुद को वालंटियर के तौर पर रजिस्टर भी करवाया जा सकता है, तो वहीं भीड़भाड़ की सूचना भी दी जा सकती है। एप के जरिए सीएम रिलीफ फंड में सहयोग भी दिया जा सकता है। साथा कोरोना के लेकर सरकार के आदेश भी यहां देखे जा सकते हैं। इस एप को समय-समय पर अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दयालन ने बताया कि लोग एप के जरिये होम डिलवरी के लिए आर्डर कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय विक्रेताओं से संपर्क कर व्यवस्था बनाई है। उन्होंने कहा कि यह कदम नागरिक सेवाओं के सुधार के लिए है। मोहाली के लोगों को जल्द ही कोवा एप के जरिये होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed