फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now if the car is seized for some reason, only the police will leave you home

अब किसी कारण से गाड़ी जब्त हुई अगर, पुलिस ही आपको छोड़कर जाएगी घर

Mon, 30 Aug 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now if the car is seized for some reason, only the police will leave you home
मोहाली। वीआईपी जिले में यातायात नियम तोड़ने पर अगर किसी भी व्यक्ति की गाड़ी पुलिस जब्त करती है तो उस व्यक्ति को अपने घर तक पहुंचने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब पुलिस ने ‘वी केयर फॉर यू’ स्लोगन के तहत ऐसे व्यक्ति को अपनी गाड़ी या पीसीआर में बैठाकर उसके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया है। जिला यातायात पुलिस अधिकारी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में अधिकतर वीआईपी लोग रहते हैं। लेकिन लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ऐसे में पुलिस की ओर से सख्ती की जा रही है। स्पेशल नाके से लेकर सर्च ऑपरेशन तक चलाए जाते हैं। ऐसे में यह बात देखते को मिलती है कि अकसर जब ड्रंकन ड्राइव आदि के नाकों पर किसी भी व्यक्ति की गाड़ी पुलिस जब्त करती है, उस समय ज्यादा बवाल हो जाता है। ऐसे में अब पुलिस इस दिशा में काम कर रही है। इन दिनों पुलिस की ओर से गाड़ियों पर विटेंज नंबर लगाकर घूमने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने जिन 10 गाड़ियों को जब्त किया था, उनके मालिकों को पुलिस मुलाजिम खुद घर पहुंचाकर आए थे। हालांकि इससे पहले मौके पर ऑटो या गाड़ी आदि का इंतजाम कर लोगों को भेजा जाता था। वहीं, कोई अन्य व्यक्ति भी किसी तरह की मदद चाहता है तो पुलिस से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

सड़क पर नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान
मोहाली में भी अब चंडीगढ़ की तर्ज पर सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर नियम तोड़ने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। अब तक करीब 110 वाहन चालकोें को उनके घर पर चालान भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिससे कि लोग खुद ही यातायात नियम तोड़ने से बाज आएं और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed