फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now help desk made at the entry of SDM office

Mohali News: अब एसडीएम ऑफिस की एंट्री पर बनाई हेल्प डेस्क

Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Now help desk made at the entry of SDM office
मोहाली। प्रशासनिक कांप्लेक्स में स्थित डीएसी ऑफिस में आने वाले लोगों की बेहतर तरीके से सुविधा के लिए सब रजिस्ट्रार ऑफिस एंट्री गेट पर स्थापित हेल्प डेस्क का स्थान बदलकर एसडीएम ऑफिस एंट्री कर दिया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जी) विराज एस तिड़के ने एसडीएम दीपांकर गर्ग के साथ नए और बेहतर लुक वाले हेल्प डेस्क को आम जनता को समर्पित करते हुए कहा कि नए लुक में जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक का योगदान है। हेल्प डेस्क की भूमिका के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क से उन सभी आगंतुकों को मदद मिलेगी जो समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उन्हें पता चल जाएगा कि उन्हें किस विभाग में जाना है। हेल्प डेस्क पर तैनात समर्पित कर्मचारी जिला प्रशासनिक परिसर में आने वाले निवासियों को सही विभाग और लोकेशन तक पहुंचने में सहायता करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार डीएसी में आने वाले लोगों को अपनी समस्या से निपटने के लिए सही शाखा या कार्यालय से संपर्क करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हेल्प डेस्क उन्हें उनकी जरूरत से संबंधित सही कार्यालय से संपर्क करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क की भूमिका हमेशा सीएम विंडो और पहली मंजिल पर कमरा नंबर 262 में शुरू की गई सहायता केंद्र से अलग होगी। यह विंडो उन्हें राज्य शिकायत पोर्टल से जुड़ने में मदद करेगी जिसकी सीधे पंजाब के सीएम अपने कर्मचारियों के माध्यम से निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम दीपांकर गर्ग, पीएनबी (लीड बैंक) डीजीएम श्री पंकज आनंद और जिला लीड बैंक मैनेजर (पीएनबी) एम के भारद्वाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed