{"_id":"688680a5ce09cc4db4066d59","slug":"now-get-driving-license-rc-registry-services-at-home-for-rs-50-mohali-news-c-71-1-mli1012-131679-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अब 50 रुपये में घर बैठे लें ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, रजिस्ट्री की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अब 50 रुपये में घर बैठे लें ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, रजिस्ट्री की सेवाएं
विज्ञापन
मोहाली। अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी और जमीन-जायदाद से जुड़ी सेवाओं के लिए लोगों को न तो आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही सरकारी दफ्तर के सामने लाइन में लगना होगा। नागरिक अब 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करके घर बैठे भी ये सेवाएं मंगवा सकते हैं। इसके लिए शुल्क पहले 120 रुपये था, लेकिन अब घटाकर सिर्फ 50 रुपये कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों की सहूलियत के लिए ट्रांसपोर्ट और माल विभाग की 36 सेवाओं को अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के जरिए उपलब्ध करवा दी हैं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़ी कुल 30 सेवाओं को डिजिटल और सुगम बनाते हुए सेवा केंद्रों और घर-घर डिलीवरी तक पहुंचाया गया है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित सेवा केंद्र का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब यह केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक (सोमवार से शनिवार) खुला रहेगा ताकि नौकरीपेशा लोग भी आसानी से अपना काम करवा सकें। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इन सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और किसी एजेंट या बिचौलिए पर निर्भर न रहें।
सेवा केंद्रों पर मिलेंगी ये सेवाएं
इनमें लर्नर लाइसेंस बनवाना, पता या नाम में बदलाव, डुप्लीकेट या नवीनीकरण करवाना, कंडक्टर लाइसेंस, पब्लिक सर्विस वाहन बैज और इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसी तरह वाहन से जुड़ी सेवाओं में डुप्लीकेट आरसी, वाहन मालिकाना हक में बदलाव, फाइनेंस एग्रीमेंट की एंट्री और समाप्ति, आरसी में पता बदलाव, मोबाइल नंबर अपडेट, एनओसी, फिटनेस सर्टिफिकेट और टैक्स भुगतान जैसे काम अब आरटीओ के बिना भी हो सकेंगे। माल विभाग की छह सेवाएं जैसे डीड रजिस्ट्रेशन, इंतकाल की एंट्री, अदालती आदेशों या बैंक गिरवी से जुड़ी रपटें, फर्द में सुधार और डिजिटल हस्ताक्षर वाली फर्द अब सेवा केंद्रों से मिलेंगी।