फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now father and son injured in parking dispute in Jagatpura

Mohali News: अब जगतपुरा में पार्किंग विवाद में बाप-बेटे को किया घायल

Wed, 19 Mar 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Now father and son injured in parking dispute in Jagatpura
हमले में घायल किशोर। संवाद 
मोहाली। 11 मार्च को पार्किंग विवाद दौरान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) में काम करने वाले एक वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार की मौत हो गई थी। इस घटना को अभी सात दिन नहीं हुए कि जगतपुरा में पार्किंग विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने बाप-बेटे पर पंच से हमला कर दिया। इस हमले में 15 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं जबकि पिता के मुंह पर भी चोट लगी है। उनका सिविल अस्पताल फेज-6 में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गंगाराम और बेटे दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल गंगाराम ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। सोमवार को शाम करीब 8 बजे जब वह घर के सामने एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर घर जा रहा था। तभी पीछे से दुकानदार ने उसे गाली देकर बुलाया। उसने दुकानदार को गाली देने की वजह पूछी तो दुकानदार पार्किंग को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। बात गाली -गलौज के बाद हाथापाई तक पहुंच गई। दुकानदार अपने हाथ में दुकान से पंच लेकर आया और बाहर आते ही उसके मुंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



ऐसा मामला मेरे पास नहीं पहुंचा है। आप मुझे घायलों की जानकारी मुहैया करवा दें मैं उनसे तुरंत संपर्क करके मामले में कार्रवाई कर दूंगा। - सिमरन सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed