{"_id":"61313e028ebc3ef9751a3642","slug":"now-every-sunday-in-mohali-district-only-second-dose-will-be-taken-in-corona-vaccination-centers-mohali-news-pkl425498356","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली जिले में अब हर रविवार कोरोना टीकाकरण केंद्रों में लगेगी सिर्फ दूसरी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली जिले में अब हर रविवार कोरोना टीकाकरण केंद्रों में लगेगी सिर्फ दूसरी खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अब हर रविवार को जिले के सरकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर सिर्फ कोरोना की दूसरी खुराक ही दी जाएगी। पहली खुराक का काम रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन पहले की तरह जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर और कोरोना टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. विक्रांत गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ताजा हिदायतों के मुताबिक सभी तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह फैसला उस समय लिया गया जब काफी संख्या में लोगों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज नहीं ली है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। साथ ही जिन लोगों ने तय समय में दूसरा टीका नहीं लगवाया है, उन्हें बिना किसी झिजक से दूसरा टीका लगवाना चाहिए।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि स्कूल और कॉलेेजों या अन्य विद्यक संस्थानों के अध्यापकों को वैक्सीन का दूसरा टीका पहले ही तय किए गए 84 दिनों के अंतराल में लगेगा। कई अध्यापक 84 दिन से पहले ही दूसरा टीका लगवा रहे हैं। ऐसे अध्यापकों को तय समय पर पहला और दूसरा टीका लगवाने में कोई ढील नहीं दी गई। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और अन्य विद्यक संस्थाओं में अध्यापकों, नॉन टीचिंग स्टाफ और 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण 30 सितंबर तक यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के परिजनों को भी टीकाकरण के लिए उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के परिजनों को भी टीकाकरण के लिए उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से बचाने के लिए पूरी कार्रवाई चल रही है।