{"_id":"62c7424e0fa4a7560c3ca25a","slug":"now-corona-has-to-be-defeated-everyone-has-to-get-vaccinated-mohali-news-pkl4559142150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना को हराना है, सभी को टीकाकरण करवाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना को हराना है, सभी को टीकाकरण करवाना है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना महामारी को मात देने के लिए जिला सेहत विभाग ने टीकाकरण के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। लोगों को उनके घरों के पास ही टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक मुहिम चलाई जा रही है। इसके बावजूद भी हजारों लोग टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कई लोगों ने पहले के बाद दूसरा तो कईयों ने समय पूरा होने के बाद भी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। शहर की प्रमुख हस्तियों की की मानें तो कोरोना को हराने का अब एक ही मूलमंत्र यहीं है कि सभी लोगों को टीकाकरण करवाना होगा। बता दें कि जिले में अब तक कुल 20.70 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। 11.58 लाख लोगों को पहली और 8.71 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। जबकि 46415 लोगों को बूस्टर डोज लगवाई है।
टीकाकरण बचाएगा कोरोना से
कोरोना महामारी को मात देने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। अगर व्यक्ति समय से टीकाकरण करवाएगा तो वह महामारी की चपेट में आने के बाद भी गंभीर नहीं होगा। उसे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टीकाकरण से किसी तरह का नुकसान नहीं है। लोगों से अपील की है कि पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। हर एरिया में टीमें टीकाकरण के लिए जा रही हैं। -अमित तलवार, डीसी मोहाली
समय से करवाए कोरोना टीकाकरण
कोरोना महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ऐसे में महामारी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां जैसे मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन लोगों को करना होगा। साथ ही कोरोना टीकाकरण भी पहल के आधार पर करवाना चाहिए। यह बिल्कुल निशुल्क किया जा रहा है। टीकाकरण से ही अपना इलाका तंदरुस्त बनेगा। मैंने खुद टीकाकरण करवा चुका हूं। -अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मेयर नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
टीकाकरण में देरी से हो सकता है नुकसान
कोरोना वायरस के शुरुआत में जो सावधानियां लोगों की ओर से रखी जा रही थी। लोगों को दोबारा से उनका पालन करना होगा। जो काम ऑनलाइन हो सकते है, उसके लिए घरों से नही निकलना चाहिए। साथ ही टीकाकरण समय से करवाने को भी ध्यान में रखें। क्योंकि जो लोग पहला टीका लगवाकर दूसरा नहीं लगवा रहे हैं या बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं। वह अपना ही नुकसान कर रहे हैं। टीकाकरण में देरी से महामारी घातक हो सकती है। -डॉ. आदर्श पाल कौर सिविल सर्जन मोहाली
पहले टीकाकरण करवाएं, फिर अन्य काम करें
कोरोना वायरस ने हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया है। पहले ही हम कोरोना का कहर झेल चुके हैं। ऐसे में चौथी लहर तक तो लोगों को इस बीमारी को समझ लेना चाहिए। हमारी अपील लोगों से यहीं है कि कोरोना वायरस किसी की उम्र नहीं देखता और न ही किसी वर्ग विशेष को देखता है। वह सभी पर एक जैसे प्रभाव डालता है। ऐसे में पहले टीकाकरण करवाएं, फिर अन्य काम करें। साथ ही कोरोना संबंधी सावधानियों का पालन करें। -बीनू ढिल्लों, पंजाबी फिल्म अभिनेता
टीकाकरण और मास्क पहनने में सबका फायदा
कोरोना वायरस ने पिछले तीन साल में हम सभी की जिंदगियों को बदला है। महामारी के कारण कई मासूम लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। ऐसे में मेरी पंजाब के सभी लोगों से अपील है कि वे कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में मददगार बनें। एक तो लोग कोरोना टीकाकरण करवाएं, साथ मास्क की गंभीरता को समझे। इसी में सबका फायदा है। -करमजीत अनमोल, पंजाबी फिल्म अभिनेता
टीकाकरण का डर निराधार
कोरोना टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसमें ही पूरे देश और दुनिया की तंदरुस्ती का राज छिपा है। लोगों को बिना किसी डर से टीकाकरण के लिए आगे आने चाहिए। टीकाकरण का डर निराधार है। आजकल इंटरनेट का समय है। ऐसे में लोगों को फोन पर टीकाकरण के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। अगर किसी को कोई संशय है तो सेहत केंद्रों पर जाकर डॉक्टरों से बातचीत कर सकते हैं। लेकिन अब कोई व्यक्ति टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। -आचार्य जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, प्रधान केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद।