फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now city bus service will run in Mohali, starting with 100 electric buses

Mohali News: अब मोहाली में चलेगी सिटी बस सेवा, 100 इलेक्ट्रिक बसों से होगी शुरूआत

Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now city bus service will run in Mohali, starting with 100 electric buses
मोहाली। जिले में जल्द ही लोकल बस सर्विस शुरू होने जा रही है। पीएम ई-बस सेवा के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस संदर्भ में शनिवार को डीसी कोमल मित्तल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में लोकल बसों की रूट योजना को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए गए। शहर के लोगों की इस लंबित मांग को अमर उजाला ने लगातार उठाया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही जिले में पीएम ई-सेवा शुरू हो जाएगी। बैठक में इस योजना को जल्द ही धरातल पर उतारने और योजना को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ने बैठक में बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय भारत सरकार ने 15 अप्रैल को पीएम ई-बस सेवा योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन जारी किया है। इसके अनुसार मोहाली जिला अब क्लस्टर श्रेणी के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त करने वाले शहरों की सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सार्वजनिक परिवहन से जोड़कर सुगम बनाने और इस योजना का लाभ उठाने के लिए नगर परिषदों, गमाडा, नगर निगम मोहाली और परिवहन विभागों को समय पर मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है, ताकि इस सेवा को जल्द से शहर में लागू किया जा सके।
विज्ञापन




आठ रूटों पर चलेंगी बसें, नोडल अधिकारी नियुक्त
प्रशासन की तरफ से सिटी बस सर्विस के लिए आठ रूटों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित रूटों पर ही लगभग 100 बसें संचालित की जाएंगी। इनकी दूरी 17 से 32 किमी तक होगी। प्रत्येक रूट की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट की होगी अर्थात प्रत्येक 15 मिनट पर एक बस उपलब्ध होगी। रूट तैयार करने के लिए नगर निगम के कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ई-बसों के संचालन से प्रदूषण होगा कम
शहर की सड़कों से प्रदूषण और यातायात के दबाव को कम करने के लिए सिटी बस सेवा का लोग कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। सरकार भी इस पर विचार कर रही थी। बाकायदा इसके लिए हाल ही में एक सर्वे भी करवाया गया था। प्रदूषण को कम करने और वातावरण को बचाने के लिए सिटी बस सर्विस सेवा में इलेक्ट्रिक वाहनों को सेवा में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed