फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now by showing the film, the fear of corona vaccine will be removed from the minds of people

अब फिल्म दिखाकर लोगों के मन से दूर करेंगे कोरोना के टीके का डर

Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now by showing the film, the fear of corona vaccine will be removed from the minds of people
मोहाली। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन और कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव और सौ फीसदी टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए सेहत विभाग ने नई योजना पर काम शुरू किया है। इसमें लोगों के मन से कोरोना के टीके का डर दूर करने और इसके फायदे बताने के लिए दो स्पेशल जागरूकता वैन तैयार की गई हैं। इन दोनों वैन में लगी एलईडी पर लोगों को फिल्म दिखाकर कोरोना के टीके के फायदे बताए जाएंगे और लोगों के अंदर से टीके का डर दूर किया जाएगा। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर की ओर से दोनों वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि यह वैन अब लोगों को महामारी से जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि महामारी के खतरे को समझें और साथ ही पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में अभी तक 38 फीसदी योग्य लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका नहीं लगवाया है। जबकि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा भी बना हुुआ है। इसको देखते हुए सेहत विभाग की ओर से यह पूरी कार्रवाई की जा रही है। यह दोनों जागरूकता वैन लोगों को कोरोना से बचाव और कोरोना के टीके से जुड़ी पूरी जानकारी देगी। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह दूसरा टीका पहल के आधार पर लगवाएं, क्योंकि जो व्यक्ति दूसरा टीका समय पर नहीं लगवाएंगे तो पहले टीके का असर भी खत्म हो जाएगा। जब किसी भी व्यक्ति को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लग जाते हैं तो शरीर के अंदर कोरोना महामारी से लड़ने की पूरी ताकत पैदा होती है। उन्होंने साफ किया है कि जिले में कोरोना के टीकों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी जागरूकता वैन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा ने बताया कि वैन में पूरी सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री मुहैया करवाई गई है। साथ ही एलईडी भी लगाई गई हैं। इन पर चलने वाली फिल्म के माध्यम से लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए उत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर जिला फूड सेफ्टी अफसर अनिल कुमार, लवप्रीत सिंह, विवेक, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, भिंदर कौर और बेअंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चल रही टीकाकरण मुहिम
स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के मुताबिक मोहाली जिले में अभी तक कुल 13 लाख 71 हजार 792 लोगों का टीकाकरण हुआ है। 8 लाख 97 हजार 725 लोगों को पहली और 4 लाख 74 हजार 67 लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिले में पहली डोज सभी को लग चुकी है। लेकिन लगभग 2.83 लाख लोगों का दूसरी डोज लगने का समय हो गया है। लेकिन यह लोग तय समय में दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। इनमें 1.07 लाख लोग मोहाली शहरी, 93 हजार डेराबस्सी और 83 हजार लोग खरड़ से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed