{"_id":"6a1dca8aeee47a783c0336a7","slug":"now-allegations-of-poisoning-dogs-in-dhakoli-mohali-news-c-71-1-mli1016-143100-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अब ढकोली में कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अब ढकोली में कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोहगढ़ में पिल्लों को जहर देकर मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब ढकोली में लावारिस कुत्तों को जहर देकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पिछले चार दिनों में अलग-अलग स्थानों पर पांच कुत्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पशु प्रेमियों और जीव रक्षा संगठनों ने इसे सुनियोजित तरीके से बेजुबानों को निशाना बनाने की घटना बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि ढकोली क्षेत्र में पिछले तीन से चार दिन से कोई अज्ञात व्यक्ति खाने-पीने की चीजों में जहर मिलाकर कुत्तों को दे रहा है। जहरीली वस्तु खाने के बाद कुत्ते पहले कमजोर हो जाते हैं और कुछ ही समय में उनकी मौत हो जाती है। आरोप है कि मृत कुत्तों के शव बाद में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए जाते हैं। अब तक चार से पांच कुत्तों की मौत हो चुकी है।
मामले की जानकारी मिलने पर रघुनंदन जीव रक्षा दल की टीम सोमवार को ढकोली पहुंची। संस्था के सदस्यों ने मृत कुत्तों के शवों की पशु चिकित्सकों से जांच करवाई। स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि पिछले कई दिनों से रोजाना एक कुत्ता इसी तरह मर रहा है। इसके बाद संस्था ने मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
जीव रक्षा दल के सदस्यों ओमवीर, विकास, सोनू शर्मा, यतिन शर्मा धमन सहित हनी चिकन के मालिक हनी और उसके भाई ने ढकोली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि बेजुबान जानवरों को जहर देकर मारने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
कुछ दिन पहले लोहगढ़ में भी गली में घूमने वाले पिल्लों को जहरीले लड्डू खिलाकर मारने का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद पशु संरक्षण संस्थाओं ने मौके पर पहुंचकर बीमार पड़े पिल्लों का इलाज करवाया था लेकिन कई पिल्लों की जान नहीं बच सकी थी।
मामले की शिकायत मिल चुकी है। जिन स्थानों पर कुत्तों को जहरीली वस्तु खिलाए जाने की आशंका है, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सतनाम सिंह, थाना प्रभारी, ढकोली जीरकपुर