फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now all facilities will be available in Balongi

अब दफ्तरों के चक्कर होंगे खत्म, बलौंगी में मिलेंगी सभी सुविधाएं

Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now all facilities will be available in Balongi
मोहाली। कोरोना महामारी में बलौंगी के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए कांग्रेस की तरफ से बलौंगी में एक दफ्तर खोला गया है। गांव में श्री गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खोले गए इस दफ्तर का उद्घाटन मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-7 से निगम की पार्षद बलजीत कौर को ऑफिस इंचार्ज बनाया गया है। इस मौके पर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके बातचीत करते हुए मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धु ने कहा कि गांव बलौंगी में लोगों की समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यहां के विकास कार्यों पर बात करते हुए कहा कि बलौंगी का ड्रेनेज सिस्टम बहुत जल्द अपग्रेड किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि लोगों को नीले कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि सहित अन्य हर प्रकार के कार्यों के लिए फार्म आदि भरने में मदद की जाएगी। इस मौके पर बिट्टु, मनजीत सिंह, रिशी बावा, वीरप्रताप सिंह, सतनाम सिंह, कुलवंत राणा, भिन्दर कौर पूर्व सरपंच, मनदीप, बंसल, अशोक, बहादुर सिंह सरपंच, कंग पंच, राजू सरपंच, सतनाम नंबरदार, राणा, रामनाथ, दलीप सिंह, बालाजी (सभी पंच), करमजीत सिंह सैणी, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed