{"_id":"5d5c55898ebc3e6c5223ce86","slug":"notice-from-eo-to-counciler-mohali-news-pkl348051145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली काउंसिल के कार्यसाधक अफसर द्धारा शहर के दो पार्षदो को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली काउंसिल के कार्यसाधक अफसर द्धारा शहर के दो पार्षदो को जारी किए नोटिस
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल के ईओ ने शहर के उपप्रधान और एक कांग्रेसी पार्षद को नोटिस जारी किए हैं। इसे लेकर अधिकारियों और पार्षदों में खींचतान बढ़ गई है।
नगर काउंसिल में गत कुछ समय से चली आ रही खींचतान उपप्रधान दविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कौंसिल के डिसपैच नंबरों का प्रयोग करके विभागीय पत्र भेजे जाने से और बढ़ गई है। ईओ गुरदीप सिंह ने उपप्रधान और अकाली पार्षद दविन्द्र सिंह ठाकुर को जारी किए नोटिसों द्वारा नगर काउंसिल के कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से दफ्तर के 9 डिस्पैच नंबरों का प्रयोग करने व उनके पत्रों की कोई भी ऑफिस कापी दफ्तर में न देकर गलत ढंग से प्रयोग करने के लिए पक्ष रखने के लिए कहा है। उन्होंने दफतर का डिस्पैच नंबर लगाकर भेजे दफ्तरी पत्रों की दफ्तरी कॉपी मांगने व काउंसिल कर्मचारियों के साथ किए दुर्व्यवहार के लिए वाइस प्रधान को अपना पक्ष पेश करने के लिए कहा है। वहीं इसके साथ ही कांग्रेसी पार्षद शिव वर्मा को नोटिस जारी करके एक सरकारी स्कीम का लाभ लेने के लिए भरे फार्म को अटेस्ट किए जाने को लेकर ईओ ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।
ईओ ने गलत नोटिस जारी किया है। मैंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजे हैं जिसमें कुछ गलत नहीं है। वहीं मैंने किसी काउंसिल कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार भी नहीं किया। दविन्द्र सिंह ठाकुर, ईओ
मैंने सरकारी स्कीम का फार्म अटेस्ट करके कुछ गलत नहीं किया है। वैसे भी ईओ को नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है। वह निजी रंजिश निकाल रहे हैं। शिव वर्मा, कांग्रेसी पार्षद
विज्ञापन
काउंसिल के उपप्रधान ने दफ्तरी प्रक्रिया को अनदेखा करके पत्रों को दफ्तर के डिस्पैच नंबर लगवाए हैं। उक्त पत्रों की कॉपी दफ्तर में होनी जरूरी है। वहीं कांग्रेसी पार्षद शिव वर्मा ने शहर के ही एक पार्षद जिसकी काउंसिल द्वारा दिए जाते भत्तों की आमदन ही अधिक बनती है, उसे सरकारी स्कीम का लाभ देने के लिए फार्म अटेस्ट किया है। ऐसा करना गलत है, इससिए उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। -गुरदीप सिंह, ईओ नगर कौंसिल