{"_id":"61d209fb4e379c7b286189ae","slug":"not-giving-a-bottle-of-liquor-at-midnight-cost-karinde-dearly-mohali-news-pkl437998158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात शराब की बोतल न देना कारिंदे को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात शराब की बोतल न देना कारिंदे को पड़ा महंगा
विज्ञापन
मोहाली। शनिवार की आधी रात फेज-5 स्थित शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे को आधी रात शराब की बोतल न देना महंगा पड़ गया। जब उसने शराब की बोतल देने से मना किया तो 6-7 लोगोें ने उसके ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया। उसको 6 टांके लगे हैं। जख्मी कारिंदे की पहचान निवासी अजय के रूप में हुई है और उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फेज-4 निवासी अतुल और उसके 6 साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कारिंदे अजय ने बताया कि शनिवार की रात अतुल नामक व्यक्ति आधी रात को अपने 6 साथियों के साथ शराब की बोतल लेने ठेके पर पहुंचा था। लेकिन नियमों का हवाला देकर कारिंदे अजय ने उसको शराब की बोतल देने से मना कर दिया। इसके बाद अतुल ने अजय पर बार बार बोतल देने का दबाव बनाया। लेकिन कारिंदे ने बोतल नहीं दी। इसके बाद गुस्साए अतुल ने अपने साथियों के साथ कारिंदे अजय पर डंडों और रॉड से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इससे जख्मी अजय को 5-6 टांके आए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
शिकायतकर्ता अजय ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि एक महीने पहले भी अतुल आधी रात को शराब लेने आया था, लेकिन नियमों का हवाला देकर तब भी उसको शराब की बोतल देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद से अतुल उसके साथ रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन
अजय ने यह भी बताया कि करीब दो हफ्ते पहले शराब ठेके के पास स्थित ‘भैणां दे ढाबे’ पर अतुल खाना खाने आया हुआ था तो इस दौरान भी अतुल ने अजय के साथ बहर की थी और तब लोगों ने बीचबचाव करवा दिया था। इसके बाद शनिवार को जब अजय शराब ठेके पर मौजूद था तो करीब साढ़े 8 बजे अतुल 3 से 4 साथियों के साथ आया और बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट करने लगा तो ठेके के अहाते पर काम करने वालों ने दोनों में बीचबचाव करवा कर अजय को छुड़वा दिया था और आरोपी अतुल अपने साथियों को लेकर वहां से चला गया था। लेकिन इसके बाद देर रात 10 बजे अतुल दोबारा से अपने साथ 6 युवकों को लेकर ठेके पर पहुंच गया। सभी के हाथ में डंडे और रॉड थी और आते ही उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद बाजार में माहौल बिगड़ता देख यहां दुकानदार इकट्ठे हो गए और उन्होंने अतुल को पकड़कर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। जबकि उसके साथ मौके से फरार ो गए। इस मामले में फेज-1 थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।