{"_id":"657e044d5ecfb6a1cd028234","slug":"not-18-but-118-feet-statue-of-lord-ram-will-be-installed-in-the-city-mohali-news-c-71-1-mli1001-9270-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर में 18 नहीं, 118 फीट की लगाई जाएगी भगवान राम की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर में 18 नहीं, 118 फीट की लगाई जाएगी भगवान राम की मूर्ति
विज्ञापन
खरड़। महाराजा अज्ज सरोवर पर स्थापित की जाने वाली भगवान राम की मर्ति का प्रतिरूप अयोध्या की तरह होगा। वहां अब 18 नहीं, ब्लकि 118 फीट की लगाई जाएगी। यह बात पंजाब की सैर-सपाटा और सभ्याचारक मामलों की मंत्री अनमोल गगनमान ने कही। ऐतिहासिक शहर खरड़ को जल्दी ही मॉडल सिटी बनाया जाएगा।
सैर-सपाटा विभाग द्वारा महाराजा अज्ज सरोवर पर चल रहे नवीनीकरण कार्यों का दौरा करने के बाद जनसभा को संबोधित करते उन्होंने श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि ऐतिहासिक सरोवर को आध्यात्मिक प्रेरणा स्रोत के साथ विरासती सैर-सपाटे के तौर पर विकसित किया जाएगा। भगवान राम चंद्र जी की स्थापित की जाने वाली मूर्ति की पहले प्रस्तावित ऊंचाई 18 से बढ़ा कर 118 फीट की जाएगी ताकि हर कोई राहगीर खरड़ शहर से नेशनल हाईवे फ्लाईओवर क्रासिंग से इसके दर्शन कर सके।
इस अवसर पर एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह, डीएसपी कर्ण सिंह संधू, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद खरड़ मनवीर सिंह गिल, श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास समिति के सदस्य सुदर्शन वर्मा, अशोक शर्मा, जेपी धीमान तथा शशि पाल जैन, पार्षद राम सरूप, पार्षद वनीत जैन तथा हाकम सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए होंगी कई सुविधाएंइस स्थान के धार्मिक दृष्टिकोण को देखते हुए आने वाले पर्यटकों के लिए से विकास के साथ यहां रेस्टोरेंट, फव्वारे, हैरिटेज लाइटें, सरोवर के पानी में 10 किस्तियां, शानदार स्वागती साइन बोर्ड, फूल और पौधे, सजावटी पौधे, ओपन जिम, रोलर कोसटर, टाय ट्रेन आदि स्थापित करके इसे बच्चों तथा अन्य लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र विकसित किया जाएगा।
जल्द शहर में बस स्टैंड का काम होगा शुरूमंत्री गगन मान ने कहा कि सौ करोड़ रुपये का सरफेस वाटर प्रोजेक्ट (कजौली से) पिछले सप्ताह ही शुरू हो चुका है। पिछले कई सालों से निर्माण का मुंह न देख सकने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण को भी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दे दी है। अब जल्द काम शुरू हो जाएगा। कूड़े के निपटारे के लिए एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के अलावा शहर को नई पहचान देने के लिए टाउन प्लानर की नियुक्ति की जा रही है।