फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nooran Sisters and Yasir Hussain glorify Ganesh Mahima

नूरां सिस्टर्स और यासिर हुसैन ने किया गणेश की महिमा का गुणगान

Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nooran Sisters and Yasir Hussain glorify Ganesh Mahima
मोहाली। फेज-9 में चल रहे गणेशोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को काफी संख्या में संगत भगवान गणपति के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान हुई महाआरती में इलाके के लोग शामिल हुए। वहीं पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने भी समागम में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान नूरां सिस्टर्स ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। उनसे पहले सूफी गायक यासिर हुसैन राजन गिल, अमरिंदर बॉबी, सुषमा शर्मा, मदन शौंकी, दीप विक्की बादशाह ने भजन कीर्तन किया। श्री गणेश महोत्सव कमेटी के चेयरमैन रमेश दत्त और प्रधान मनोज वर्मा ने बताया कि शनिवार को गणेश जी की विदाई होगी। इस दौरान पूरे शहर में एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न हिस्सों से आमंत्रित बैडबाजा मंडलियों के अलावा एक हजार कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 11 फुट ऊंची मूर्ति वाले रथ को हाथों से खींच कर फेज-नौ से पीटीएल चौक लेकर जाएंगे। समागम में केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद व अन्य सोसायटियों के लोग भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed