फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nomination Process Begins for Mohali Municipal Corporation Election

मोहाली निगम चुनाव : नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू, बड़े दल पिछड़े, आजाद ग्रुप के नेता निकले आगे

Sat, 30 Jan 2021 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Nomination Process Begins for Mohali Municipal Corporation Election
मोहाली निगम चुनाव के लिए नामांकन भरते आजाद ग्रुप के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। नामांकन भरने के पहले दिन आजाद ग्रुप ने बाजी मारी। शिरोमणि अकाली दल से बगावत कर पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में बने आजाद ग्रुप के नेता सबसे पहले अपने नामांकन भरने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। अन्य बड़े राजनीतिक दलों के नेता सोमवार तक नामांकन भरने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


मोहाली में नगर निगम के लिए चुनाव होने हैं, वहीं खरड़, कुराली, नयागांव, जीरकपुर, डेराबस्सी और लालडू में नगर काउंसिल के लिए चुनाव होने हैं। लगभग सभी पार्टियों की तरफ से अपने उम्मीदवार की पहली सूची घोषित की जा चुकी है। मोहाली शहर में आजाद ग्रुप और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सभी नगर काउंसिलों में आप का किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं है। 
विज्ञापन



अकाली दल और भाजपा पहली बार अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए सारे उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अन्य नगर काउंसिलों में कांग्रेस की टिकटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार शाम तक पार्टी सारी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की दूसरी सूची आज आने की उम्मीद
भाजपा ने मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी थी, जिसमें 29 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। दूसरी सूची शनिवार शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। इसी तरह अकाली दल भी बाकी उम्मीदवारों का एलान करेगा। जबकि आप और आजाद ग्रुप की आखिरी सूची भी शनिवार शाम या रविवार सुबह तक आने की उम्मीद है।


पहले चुनाव में ऐसे बने थे कुलवंत मेयर
मोहाली में पहले नगर काउंसिल थी। 2015 में मोहाली में नगर निगम बनी थी। इस दौरान अकाली दल से बगावत कर कुलवंत सिंह ने आजाद ग्रुप बनाकर चुनाव लड़ा था। तब उनके ग्रुप के 11 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। भाजपा और अकाली दल मिलकर 23 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बना था। लेकिन राज्य में अकाली दल और भाजपा की सरकार होने के बाद भी यह दल मेयर नहीं बना पाए थे। इसके बाद आजाद ग्रुप ने कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम की सत्ता पर कब्जा किया था। कुलवंत सिंह मोहाली नगर निगम के पहले मेयर बने थे। इसके बाद वह अकाली दल में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed