फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No water for two weeks, people came out against the water supply department

दो हफ्ते से पानी नहीं, जलदाय विभाग के खिलाफ उतरे लोग

Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
No water for two weeks, people came out against the water supply department
नयागांव। इलाके के घरों में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने नगर काउंसिल के दफ्तर के बाहर जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव के कई इलाकों में सर्दियों में भी पानी नहीं मिल पा रहा था। अब गर्मी के भारी प्रकोप के बीच हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ज्यादातर इलाकों में दिनचर्या की पूर्ति के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दशमेश नगर, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, सिंघा देवी, विकास नगर, गोविंद नगर, शिवालिक विहार आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों की मजबूरी को देखते हुए पानी के टैंकरों वालों ने भी कीमत 250 रुपये से बढ़ाकर 600 से 700 रुपये कर दी है।
जेई के आश्वासन पर धरना हटाया
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की टैंकर वालों के साथ मिलीभगत है। इस कारण लोगों को उचित ढंग से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने मध्यस्थता कर जलदाय विभाग के कर्मचारी एवं प्रदर्शनकारियों के बीच सुलह का रास्ता निकाला। जलदाय विभाग के जूनियर इंजीनियर सतपाल सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर उनके इलाके की पानी सप्लाई को सुधार दिया जाएगा। जेई के आश्वासन के बाद लोगों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

जल संकट की है कई वजह
सूत्रों के अनुसार गर्मी के दिनों में इलाके में बिजली की वोल्टेज कम होने के कारण ट्यूबवेल की मोटर पानी कम निकालती है। कम वोल्टेज से मोटर जल्दी-जल्दी खराब भी होती रहती है। ऐसे में कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इलाके में विभाग के अभी 20 ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं। फिर भी मांग के हिसाब से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हमने नगर काउंसिल को 10 नए ट्यूबवेल लगाने के लिए फंड एवं जगह की मांग की है। जैसे ही नगर काउंसिल द्वारा हमें जगह उपलब्ध कराई जाती है तो नए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन दिनों में पावर कट लगने के कारण भी पानी की सप्लाई बाधित रही है। नए ट्यूबवेल लगने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। -माइकल, एक्सईएन जलदाय विभाग मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed