Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No permanent doctor at the month-and-a-half-old Ayush hospital; facilities in a poor state

Mohali News: डेढ़ माह पुराने आयुष अस्पताल में नहीं स्थायी डॉक्टर, व्यवस्था बदहाल

Tue, 17 Nov 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
No permanent doctor at the month-and-a-half-old Ayush hospital; facilities in a poor state
स्थायी डॉक्टरों की भर्ती न होने से लोगों में निराशा, वर्तमान में डॉक्टर दूसरे अस्पतालों से समय निकालकर सेवाएं देने आते हैं यहां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। दियालपुरा गांव में शुरू हुए आयुष अस्पताल को करीब डेढ़ माह हो चुका है। यहां अभी तक डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों से बुलाए गए डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल एक अक्तूबर को शुरू हुआ था। पहले महीने 298 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। नवंबर में अब तक करीब 100 मरीज ओपीडी में आ चुके हैं। 28 अक्तूबर 2026 को अस्पताल में एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। इसमें 80 लोगों ने अपनी जांच करवाई थी। स्थायी डॉक्टरों की भर्ती न होने से लोगों में निराशा है। लोगों का कहना है कि 10 बेड और 25 डॉक्टरों की नियुक्ति के दावों के बावजूद केवल तीन डॉक्टर ही तीन शिफ्टों में ड्यूटी दे रहे हैं। ये डॉक्टर दूसरे अस्पतालों में तैनात हैं। वे समय निकालकर यहां सेवाएं देने आते हैं, जिससे उनके मूल अस्पतालों की ओपीडी भी प्रभावित होती है।
स्टाफ की कमी और सुरक्षा का अभाव
अस्पताल में डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य जरूरी स्टाफ की भी कमी है। यहां न तो दर्जा चार कर्मचारी तैनात हैं और न ही कोई सुरक्षा कर्मी। पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी एक चौकीदार के भरोसे है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल शुरू करते समय पर्याप्त डॉक्टर, कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाना जरूरी है। लोगों ने अस्पताल के रखरखाव पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि देखभाल की कमी के कारण नए बने अस्पताल की दीवारों और कमरों में सीलन आने लगी है। कई जगहों पर पेंट भी उखड़ने लगा है। मेडिकल स्टोर के लिए बनाई गई दुकानों में भी लोगों ने रहने का इंतजाम कर रखा है। यह स्थिति अस्पताल की अव्यवस्था को दर्शाती है।
विज्ञापन



अधिकारियों का आश्वासन और लोगों की मांग
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति जल्द की जाए। इसके साथ ही मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल के रखरखाव के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएं। आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक रमन कुमार का कहना है कि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही अस्पताल में स्टाफ की कमी सहित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed