{"_id":"604146858ebc3e76995e3fc9","slug":"nine-teachers-of-two-schools-are-corona-infected-schools-will-remain-closed-for-two-days-mohali-news-pkl4060388185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों के नौ शिक्षक कोरोना संक्रमित, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों के नौ शिक्षक कोरोना संक्रमित, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
फेज-3बी1 के सरकारी स्कूल को सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर में कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह से गहरा गया। इलाके के दो सरकारी स्कूलों के नौ शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को तुरंत सैनिटाइज करवाने और अगले दो दिन के लिए दोनों स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं, बच्चों के अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई और उम्मीद जताई है कि सभी लोग कोरोना से बचने के लिए सेहत विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन जरूर करेंगे।
जानकारी के मुताबिक शहर के सबसे प्रमुख स्कूल फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 शिक्षकों, अध्यापकों, लेक्चरर और एक लाइब्रेरियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में दो हजार से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं और करीब 90 शिक्षक यहां विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वहीं, जिले के एक और सरकारी स्कूल दयालपुरा के दो अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि यह मामले सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में डर बैठ गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सेहत विभाग और जिला प्रशासन को इस बारे में सूचित किया जा चुका है। वहीं, अब प्रशासन की हिदायतों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. अर्शदीप कौर ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके ध्यान में आया, तो तुरंत सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवाया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों और छात्रों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इससे बचने के लिए सभी लोगों को सेहत विभाग की गाइडलाइन का पालन जरूर करना चाहिए। तभी हम इस बीमारी को मात दे सकते हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि घर से निकलते समय वह मास्क जरूर पहनें और बाजार में दुकानों पर या भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें या सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। इसके साथ ही दिन में कई बार अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धोते रहें। किसी भी तरह की डॉक्टरी सहायता के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क कर सकते हैं।