फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nine deaths due to corona in Mohali, 983 people infected, attempts to stop administration in the district fail

मोहाली में कोरोना से नौ की मौत, 983 लोग हुए संक्रमित, जिले में प्रशासन की रोकथाम की कोशिश नाकाम

Sun, 09 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nine deaths due to corona in Mohali, 983 people infected, attempts to stop administration in the district fail
मोहाली। वीआईपी जिले में जिला प्रशासन की कोरोना की रोकथाम के लिए की जा रही कोशिश के बावजूद कोरोना महामारी का संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को नौ लोगों ने महामारी की वजह से अपनी जिंदगी गंवा दी, जबकि 983 लोग नए संक्रमित सामने आए हैं। मोहाली शहरी के साथ ही अब घडुआं और डेराबस्सी में भी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं ढकोली में काफी समय बाद मरीजों की संख्या में कमी आई है। यहां मात्र 150 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। इससे पहले रोजाना करीब 200 लोग संक्रमित हो रहे थे।
विज्ञापन

वहीं जिले में अब 9791 मरीज सक्रिय हैं और अब तक 675 लोगों की जान जा चुकी है। यह आंकड़े ट्राइसिटी में सबसे अधिक हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को महामारी से जान गंवाने वाले 9 लोगों के बारे में प्रशासन की तरफ से रोजाना की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं दी गइ। जबकि संक्रमित लोगों में डेराबस्सी में 88, ढकोली में 150, लालड़ू में 21, बूथगढ़ में 35, घडुआं में 103, खरड़ में 182, कुराली में 25, बनूड़ में 17 और मोहाली शहरी इलाके में 362 लोग शामिल हैं। इसी तरह 230 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अभी प्रशासन की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में उद्योग और प्रोजेक्ट में काम करने वाले मुलाजिमों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण मुहिम चलेगी। इसके लिए जेपी सिंह सहायक कमिश्नर को नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनका फोन नंबर 98880 17525 रहेगा। जिले में अब तक कोरोना के 53840 मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 43374 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली जिले में 7514 लोगों का हुआ टीकाकरण
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन के बीच विभिन्न जगह पर कैंप लगाकर टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस दौरान कोशिश यही की गई है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। कुछ जगह पर लोगों को दिक्कत भी आई। हालांकि इस दौरान पूरे जिले में 7514 का टीकाकरण हुआ है और अब तक कुल 200087 लोगों को टीका लगाया जा चुका है और इस तरह पूरे पंजाब में मोहाली जिला टीकाकरण में सबसे आगे चल रहा है।

जिले के अस्पतालों में बैडों की कमी
जिला सेहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जिला कोविड केयर सेंटर में 120 बैड में से अब 10 बैड खाली हैं। जबकि निजी अस्पतालों में 35 ऑक्सीजन बैड उपलब्ध हैं। चार आईसीयू बैड विदाउट वेंटिलेटर और दो आईसीयू बैड विद वेंट्रिलेटर उपलब्ध हैं। लोग किसी भी तरह की मेडिकल सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed