फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New initiative for tourists visiting Siswan Dam, digital water gauge meter installed

सिसवां डैम पर आने वाले सैलानियों के लिए नई पहल, डिजिटल वाटर गेज मीटर स्थापित

Thu, 05 May 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
New initiative for tourists visiting Siswan Dam, digital water gauge meter installed
मुल्लांपुर (नयागांव)। चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर सिसवां डैम को संवारने के साथ ही अब सरकार ने एक और कदम उठाया है। इसके तहत डैम में जलस्तर के बढ़ने या कम होने की जानकारी तुरंत अधिकारियों के पास पहुंच जाएगी। इसके लिए वहां पर डिजिटल वाटर गेज मीटर लगाया गया है। जोकि हर आधे घंटे में विभाग से लेकर जिला प्रशासन एवं आपातकालीन टीम के अधिकारियों तक को पानी के स्तर का मैसेज भेजता है। अभी ट्रायल चल रहा है। अगर यह सफल होता है तो इसको पंजाब के सभी डैम पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले सालों में डैम के पानी का स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी क्योंकि पहले पानी का स्तर जांचने के लिए डैम की दीवारों पर निशान लगाए हुए थे जोकि मिट जाते थे। इस कारण पानी के स्तर की सही जांच नहीं हो पाती थी लेकिन विभाग की तरफ से सिसवां डैम पर पर्यटकों की संख्या एवं सुरक्षा को देखते हुए एक डिजिटल सिस्टम लगाया है। विभाग की ओर से इस सिस्टम को सोलर पावर से जोड़ा गया है ताकि खराब मौसम में बिजली जाने के बाद भी यह सिस्टम अपना काम करता रहे। इससे दिन में वोटिंग कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जा सकता है। जैसे ही डैम के पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ेगा तो यह सिस्टम अपने आप ही आपातकालीन सायरन बजाना शुरू कर देगा। इस सिस्टम की खास बात है कि इसके अंदर कई अधिकारियों के फोन नंबर दर्ज किए गए हैं। दर्ज किए गए सभी नंबरों पर हर आधे घंटे में पानी के लेवल का मैसेज इस सिस्टम के द्वारा भेजा जाता है। संवाद
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस सिस्टम को अभी ट्रायल के तौर पर उपयोग में लाया गया है। मैनुअल सिस्टम में गलतियां होने की संभावना ज्यादा थी लेकिन इस सिस्टम से गलतियां होने का खतरा नहीं है। यह सिस्टम हर समय अपने आप ही पानी के स्तर पर निगरानी रखता है। इससे सिसवां डैम पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर नहरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed