फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New DC said - people will be heard in government offices, the accountability of the officers will be fixed

नई डीसी बोलीं- सरकारी दफ्तरों में होगी लोगों की सुनवाई, अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

Wed, 22 Sep 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
New DC said - people will be heard in government offices, the accountability of the officers will be fixed
मोहाली। जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है तो अफसर उसकी पूरी सुनवाई करेंगे। सभी सरकारी दफ्तरों में अफसर और अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी मामले में देरी होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह बात मंगलवार को मोहाली की डीसी नई डीसी ईशा कालिया ने कार्यभार संभालने के बाद कही। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की शिकायतों को दूर करना है। इसके अलावा जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वह अब रफ्तार पकड़ेंगे और उन्हें समय से पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है और साथ ही कहा है कि जिला प्रशासन अपनी सेवा के लिए हरदम हाजिर रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के एक दिन बाद सबसे पहले अपने गृह जिले के डीसी गिरीश दियालन का तबादला किया। साथ ही उनकी जगह ईशा कालिया को नियुक्त किया। वहीं, आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को ईशा कालिया ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ईशा कालिया 2009 बैच की आईएएस अधिकारी है।
विज्ञापन

इससे पहले वह डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन के पद पर तैनात थीं। साथ ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव पद का अतिरिक्त चार्ज उनके पास था। वह सेहत परिवार भलाई विभाग की विशेष सचिव और होशियारपुर, फाजिल्का, बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर और विशेेष सचिव जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, मेंबर सचिव पंजाब राज्य महिला कमीशन में सेवाएं दे चुुकी है। बता दें कि पंजाब का मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही यह अंदेशा पहले से ही जताया जा रहा था कि मोहाली के डीसी का तबादला होगा। साथ ही सीएम की कोशिश रहेगी कि किसी अनुभवी अधिकारी को जिले की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से जंग के लिए बनेगी योजना
कोविड की तीसरी लहर से जंग लड़ने की तैयारी के बारे में डीसी ईशा कालिया ने कहा कि जिले की पहले की कार्य योजना की तरफ अच्छी तरह समीक्षा करेंगे। साथ ही महामारी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने अपना कार्यभार संभाला है। ऐसे में वह पहले जिले के अधिकारियों से बैठक करेगी और जिले की असल स्थिति को जानेंगी। इसके बाद वह प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगी।

तय समय से पूरे होंगे विकास के प्रोजेक्ट
जिले में चल रहे विकास के प्रोजेक्टों के संबंध में डीसी ने जोर देते हुए कहा कि जिले में जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन्हें तय समय में पूरा किया जाएगा। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के बुनियादी ढांचे और अन्य विकास प्रोजेक्टों में तेजी लाने के लिए सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed