{"_id":"6033f1c68ebc3ee9276a1dc6","slug":"new-car-donated-by-devotee-in-gurudwara-shri-singh-shaheedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब में चुपचाप नई कार खड़ी कर गया दानी, चर्चा में है ये दान, कागजात भी गुरुद्वारा के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब में चुपचाप नई कार खड़ी कर गया दानी, चर्चा में है ये दान, कागजात भी गुरुद्वारा के नाम
Mon, 22 Feb 2021 11:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति द्वारा भेंट की गई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में सोमवार को एक व्यक्ति इको कार गुप्त दान कर गया। यह दानी सज्जन श्री निशान साहिब के नजदीक कार खड़ी कर गया है। गाड़ी के कागजात गुरुद्वारा साहिब के नाम हैं। कार की कीमत 5.42 लाख रुपये है। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दान करने वाले व्यक्ति की चढ़ती कला के लिए अरदास की गई।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक ने बताया कि यह कार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह कोई दानी सज्जन कार के शीशे नीचे उतार कर उसे गुरुद्वारा साहिब के श्री निशान साहिब के पास खड़ी कर गया ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब इसकी जानकारी दी तो प्रबंधक गाड़ी के पास पहुंचे। इस दौरान गाड़ी में रखे कागजात चेक किए गए तो यह गुरुद्वारे के नाम पर मिले। इस कार की बीमा पॉलिसी भी है। वहीं, गाड़ी की पिछली सीट निकलवाकर पालकी साहिब की व्यवस्था की गई है। पालकी साहिब को सुंदर चंदोआ साहिब से सजाया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक गाड़ी की कीमत 5.42 लाख है। दानी सज्जन ने गाड़ी में लगने वाला पूरा सामान भी लगाकर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले भेंट की गईं यह गाड़ियां
इस तरह का यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को ले जाने के लिए वातानुकूलित बस, क्वालिस, स्कॉर्पियो, दो मारूति इको, मारूति वरसा, महिंद्रा जाइलो भेंट की गई हैं। कार सेवा के लिए टॉटा-207, टॉटा-709, दो महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, दो स्वराज ट्रैक्टर, एक फोर्ड ट्रैक्टर, महिंद्रा पिकअप, दो महिंद्रा यूटीलिटी, महिंद्रा कैंपर, टॉटा एलपी, ट्रक, अशोक लेलैंड, ट्रक और भारी मात्रा में नकदी भी भेंट की गई है।