फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nepalese servant absconded after stealing one lakh 80 thousand kept in the house

घर में रखे एक लाख 80 हजार चोरी कर नेपाल के रहने वाला नौकर हुआ फरार

Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nepalese servant absconded after stealing one lakh 80 thousand kept in the house
जीरकपुर। वीआइपी रोड पर स्थित सावित्री ग्रीन के एक घर में काम करने वाले नेपाल निवासी खाना बनाने वाले नौकर (कूक) घर में रखी एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने घर के मालिक दीपक सचदेवा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक सचदेवा ने बताया कि वह पंचकूला में एक क्लब चलाते हैं और मूलरूप से हरियाणा के शहर कैथल के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने घर में एक कुक रखा हुआ था और अपने पुस्तैनी गांव कैथल में भी एक कुक रखा हुआ है। दोनों कूक नेपाल के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे जब वह घर पहुंचे तो कूक आशीष घर पर नहीं था। उसकी आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद देखा कि घर की अलमारी में रखे एक लाख 80 हजार रुपये गायब हैं। इसके बाद मैंने अपने घरवालों को कैथल में फोन किया तो पता चला कि दूसरा नौकर सुरेश बोहरा भी घर से यह कह कर निकला है कि वह आशीष से मिलने जीरकपुर जा रहा है। इस पर मुझे शक हुआ कि दोनों ने योजना बनाकर ही चोरी की है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत जीरकपुर थाने में दे दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी आशीष और सुरेश बोहरा निवासी गांव खेलक, थाना झापा बिजगड़ा, जिला बजाग, नेपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed