{"_id":"66bb65cb1a338f37800a3bc1","slug":"neighbor-bled-to-death-after-removing-pile-of-sand-in-front-of-house-mohali-news-c-71-1-mli1007-118114-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर के सामने पड़ा रेत का ढेर हटाने पर पड़ोसी ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर के सामने पड़ा रेत का ढेर हटाने पर पड़ोसी ने किया लहूलुहान
विज्ञापन
पड़ोसी पिता-पुत्र ने किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव चडियाला में घर के सामने पड़े रेत के ढेर पर हुई बहस के बाद एक पड़ोसी ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर आठ टांके लगे हैं। उसके कहने पर डॉक्टर ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने घायल के बयान ले लिए हैं।
गांव चडियाला निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि घर का निर्माण कार्य चल रहा है, इस कारण उसके घर के सामने रेत का ढेर पड़ा है। सोमवार दोपहर करीब चार बजे जब वह घर के बाहर खड़ा था तो साथ वाले पड़ोसी ने उसे कहा कि वह रेत का ढेर सड़क के बीच से हटा दे, इस पर उसने कहा कि वह शाम को मजदूरों से कहकर ढेर को हटा देगा। इतने में पड़ोसी का बेटा घर से निकल के आया और उसे गाली देकर कहने लगा कि अभी ढेर को हटा। इतने में दोनों में बहस शुरू हो गई, जिसके बाद पड़ोसी और बेटे ने सतनाम को पकड़ लिया और मारना शुरू कर दिया। पड़ोसी के बेटे ने लड़ाई में उसके सिर पर पीछे से तेजधार हथियार से वार किया, जिससे काफी खून बहने लगा। इसके बाद घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।