फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nayagaon Police raided in PG, reached people's door before eyes opened

पुलिस ने जांचे पीजी संदिग्धों की अब खैर नहीं, लोगो की आँखे खुलने से पहले दरवाजे पर पहुंची पुलिस

Sat, 02 Jul 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nayagaon Police raided in PG, reached people's door before eyes opened
नयागांव पुलिस की पीजी में दबिश, आंखें खुलने से पहले लोगों के दरवाजे पर पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। शहर में रह रहे अपराधियों और नशेड़ियों पर काबू पाने के लिए जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन पीजी में दबिश देकर यहां रह रहे लोगों के दरवाजे खटखटा दिए। लोगों ने जैसे ही पीजी के कमरों के दरवाजे खोले तो पुलिस ने अंदर दाखिल होकर चेकिंग की। इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई खास कामयाबी नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक पंजाब प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर काबू पाने के लिए जिले की पुलिस की ओर से रोजाना जगह-जगह सर्च अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि नयागांव में काफी लोग अवैध रूप से किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। जो कि आपराधिक घटनाओं एवं नशा तस्करी में शामिल हो सकते हैं। एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी के आदेशों पर डीएसपी सुखनाज सिंह के निर्देशन में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नयागांव थाने के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यहां रह रहे किरायेदारों की वेरिफिकेशन की।
विज्ञापन

नयागांव से पकड़े जा चुके बड़े अपराधी
नयागांव में किरायेदारों की भरमार है। यह शहर चंडीगढ़ के काफी नजदीक होने के कारण यहां पर किरायेदारों को रहने में सस्ते किराये पर रहने में आसानी होती है। किराएदार बिना पुलिस को सूचना दिए इलाके में आसानी से रह सकते हैं। इसलिए यह इलाका अपराधी और नशेड़ियों के लिए सुरक्षित गढ़ बना हुआ है। पहले भी यहां से कई बड़े बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसलिए पुलिस को शक है कि जांच के दौरान अपराधी एवं कई बड़े नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
एसएसपी मोहाली के आदेशों पर पूरे जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों से शक्ति से निपटा जाएगा। नशे पर भी पुलिस की तरफ से काबू पाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। इलाके में लोगों से अपील है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जल्द से जल्द करवाएं, अन्यथा होटल, पीजी एवं मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सुखनाज सिंह, डीएसपी सिटी-1, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed