फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On a full majority BJP appointed Surendra Babal as the President of Naya Gaon Municipal Council

पूर्ण बहुमत के दम पर बीजेपी ने सुरेंद्र बबल को बनाया नयागांव नगर परिषद का प्रधान, तरनजीत कौर बनीं वाइस प्रधान

Fri, 10 Jul 2026 01:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेंद्र कोशिश बबल ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे नयागांव की जनता के विश्वास की जीत है।

विज्ञापन
On a full majority BJP appointed Surendra Babal as the President of Naya Gaon Municipal Council
नयागांव नगर परिषद की बैठक आज - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव नगर परिषद में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रधान और वाइस प्रधान पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया। 21 सदस्यीय नगर परिषद में 16 सीटें जीतने वाली बीजेपी के प्रत्याशी सुरेंद्र कोशिश बबल को सर्वसम्मति से नगर परिषद नयागांव का प्रधान बनाया और तरनजीत कौर को 14 मतों के साथ वाइस प्रधान बनाया गया।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके बाद प्रधान और वाइस प्रधान पद के लिए चुनाव कराया गया। प्रधान पद के लिए सुरेंद्र कोशिश बबल के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन में मौजूद पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। वहीं वाइस प्रधान पद पद के चुनाव में तरनजीत कौर को 14 मत मिले और उन्हें वाइस प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेंद्र कोशिश बबल ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे नयागांव की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच वर्षों में बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों का समान विकास कराया जाएगा और नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और वाइस प्रधान के निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी का इजहार किया। हालांकि प्रधान और वाइस प्रधान पद के चुनाव से पहले भाजपा के कुछ पार्षदों ने अपनी नाराजगी भी जताई।

उनका कहना था कि जिस उम्मीदवार को वाइस प्रधान बनाया जाना चाहिए था, उसे मौका नहीं मिला। हालांकि प्रधान पद पर सभी पार्षदों ने एकजुट होकर समर्थन दिया, जबकि वाइस प्रधान पद को लेकर कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा। इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और तरनजीत कौर 14 मतों के साथ वाइस प्रधान घोषित कर दिया।


भाजपा नेता ने जनता का जताया आभार

इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने नयागांव की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा को 21 में से 16 सीटों पर जीत मिली और नगर परिषद में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को जनादेश दिया है, उस पर पार्टी पूरी तरह खरा उतरेगी। जिस विश्वास के साथ जनता ने हमें भरोसा देकर विजय बनाया है उस विश्वास के साथ नयागांव के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जाएगा। हालाकि आज कुछ पार्षद हमारे नाराज हुए हैं वह भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं उनकी नाराजगी जल्द दूर की जाएगी और सभी भाजपा पार्षद मिलकर नयागांव का विकास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed