{"_id":"634dbab28c382e67b65f563c","slug":"nayagaon-municipal-council-meeting-today-water-shortage-may-be-far-away-mohali-news-pkl4657751116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की बैठक आज, इलाके में पानी की किल्लत हो सकती है दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की बैठक आज, इलाके में पानी की किल्लत हो सकती है दूर
विज्ञापन
नयागांव। नगर काउंसिल नयागांव की बैठक मंगलवार दोपहर तीन बजे रखी गई है। इसमें इलाके में पानी की किल्लत को देखते हुए पांच नए ट्यूबवेल लगाए जाने के प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। लगाए जाने वाले पांचों ट्यूबवेल की कीमत करीब दो करोड़ 47 लाख 92 हजार के करीब है।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद नयागांव की पीछे हुई दो बैठक बेनतीजा रहने के बाद मंगलवार को एक बार फिर से हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें इलाके के विकास संबंधी कई प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। नगर परिषद की बैठक का मुख्य मुद्दा इलाके में पानी सप्लाई को लेकर रहने वाला है।
बता दें कि इलाके में पानी की भारी किल्लत है। इलाके की जनसंख्या करीब डेढ़ लाख है लेकिन विभाग के पास अभी 48 प्रतिशत ही पानी उपलब्ध है। ऐसे में गर्मी हो या सर्दी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। नगर परिषद द्वारा की जा रही बैठक में शिवालिक विहार, आदर्श नगर, कुमाऊं कॉलोनी, गोविंद नगर एवं श्मशानघाट में ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। अगर बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है, तो इलाके के लोगों को पानी की समस्या से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पिछली बैठक में सभी प्रस्ताव हुए थे रद्द
जानकारी के मुताबिक 19 जून, 2022 को नगर परिषद की पिछली बैठक हुई थी। इसमें करीब 23 करोड़ 65 लाख के विकास कार्य के प्रस्ताव रखे गए थे। लेकिन पार्षदों की सहमति न बनने के कारण सभी प्रस्तावों को रद्द कर दिया गया था। इस बैठक के दौरान 9 पार्षद सत्ता पक्ष एवं 12 पार्षद विपक्ष के साथ थे।