फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nayagaon Bedabi incident accused arrested

Mohali News: नयागांव बेदअबी कांड का आरोपी गिरफ्तार जान को खतरा, पुलिस ने अज्ञात स्थान पर रखा

Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Nayagaon Bedabi incident accused arrested
जमीन मलिक से बचने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए रची साजिश, बेअदबी कर खुद ही दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

बार-बार बयान बदले तो पुलिस को हुआ शक

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली/नयागांव। नयागांव में श्री गुटका साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पहचान उजागर नहीं की है, क्योंकि उसकी जान को खतरा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गुप्त स्थान पर रखा है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी ने बेअदबी के बाद खुद पुलिस को सूचना दी थी।

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने जिले में एक तहसील एरिया में जमीदारों से ठेके पर जमीन ली थी, जिसका किराया पांच रुपये लाख था। जमीदार के साथ पैसों का लेनदेन 13 लाख तक पहुंच गया। जमींदारों ने उससे पैसे मांगे तो आनाकानी करने लगा, जिस पर जमींदारों ने उसे कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह सुबह उसके घर आकर सबक सिखाएंगे। मारपीट से बचने के लिए उसने ऐसा माहौल तैयार करने की सोची, जिससे इलाके में पुलिस का पहरा हो जाए और जमीदार उसके पास न आ सके। इसके लिए उसने बेअदबी करने की सोची और माहौल को खराब कर पुलिस तैनात करवा दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 गुरुद्वारा साहिब के बाहर श्री गुटका साहिब खरीदा। नयागांव आकर उसने श्री गुटका साहिब के अंगों के टुकड़े आपत्तिजनक चीज के साथ जगह-जगह फेंक दिए और खुद ही पुलिस को बेअदबी की सूचना दे दी। पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ क्योंकि कई बार अपने बयान बदले, जो सही नहीं पाए गए तो सीआईए पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला नयागांव में आदर्श नगर के नजदीक दयाल होटल के पास का है। यहां सुबह करीब 10:30 बजे के करीब गुटका साहिब के पवित्र अंग देखे गए थे। गुटका साहब के अंगों को आपत्तिजनक चीज के साथ पाया गया था। मौके पर गुरुद्वारा अंब साहिब फेज- 8 मोहाली से सत्कार कमेटी के मेंबर मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बेअदबी करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नाम उजागर नहीं कर रहा पुलिस प्रशासन

हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाम अभी डिस्क्लोज नहीं कर सकते। पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

जयंत पुरी, एएसपी सिटी-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed