{"_id":"625494c41d331b73386ee4db","slug":"naunihal-will-be-carved-in-the-pre-primary-wing-of-the-government-on-the-lines-of-private-schools-mohali-news-pkl447375284","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकार के प्री प्राइमरी विंग में तराशे जाएंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकार के प्री प्राइमरी विंग में तराशे जाएंगे नौनिहाल
विज्ञापन
मोहाली। राज्य के सरकारी स्कूलों के प्री प्राइमरी विंग में अब बिल्कुल निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। स्कूलों में तीन से छह साल तक के पढ़ाई कर रहे नौनिहालों के सर्वपक्षीय विकास के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां करवाने के लिए एक कैलेंडर तैयार किया गया है। इस संबंधी स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं। वहीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में इलाके की जानी मानी हस्तियों को शामिल किया जाएगा।
एक्टिविटी कैलेंडर के मुताबिक प्री प्राइमरी के सेशन अप्रैल 2022-23 से शुरू हो गए और 13 मई को बैसाखी के मौके पर सभ्याचारक गतिविधि करवाने की योजना तैयार की गई है। 22 अप्रैल को धरती दिवस, 17 मई को फोटो फ्रेम, 30 जुलाई को तीज के मौके पर कागज शिल्पकारी, दस अगस्त को राखी बनाने की एक्टिविटी करवाई जाएगी। पांच सितंबर को अध्यापक दिवस वाले दिन आइसक्रीम स्टिक से पैन स्टैंड तैयार करना, चार अक्तूबर को दशहरा संबंधी आइसक्रीम स्टिक से कठपुतली तैयार करना और 22 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर लडियां बनाने की एक्टिविटी करवाई जाएगी। प्री प्राइमरी नौनिहालों की ओर से सीखी चीजों को प्रदर्शित करने के लिए 14 नवंबर को बाल मेला करवाया जाएगा। 30 दिसंबर को मुकुट बनाने की एक्टिविटी करवाई जाएगी। नए साल में 25 जनवरी को बाल गीत मुकाबले, 16 फरवरी को खेल दिवस मनाने और 29 मार्च को ग्रेजुएशन सेरेमनी करवाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर भी दिखेगी प्रतिभा
स्कूलों में करवाई जाने वाली गतिविधियों को सोशल मीडिया टीमों के माध्यम से स्कूल के फेसबुक पेज, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विभाग ने स्कूल प्रिंसिपलों को हिदायत दी है कि जिस दिन स्कूलों में गतिविधियां करवाई जाएंगी। उस दिन इलाके की प्रमुख हस्तियों को स्कूलों में बुुलाया जाए। नौनिहालों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियों को स्कूलों में उचित स्थानों पर डिसप्ले किया जाए। इससे नौनिहालों के अभिभावकों का सरकारी स्कूलों में विश्वास बढ़ेगा।