Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Narmel Singh granted disability pension; Armed Forces Tribunal rules in his favor

Mohali News: नरमेल सिंह को मिली दिव्यांगता पेंशन, आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने सुनाया पक्ष में फैसला

Sat, 07 Nov 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Narmel Singh granted disability pension; Armed Forces Tribunal rules in his favor
37 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दिव्यांगता पेंशन का रास्ता साफ हो गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। करीब 37 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पूर्व सैनिक नरमेल सिंह को आखिरकार न्याय मिल गया है। आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल, चंडीमंदिर ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। इस फैसले से उनकी दिव्यांगता पेंशन का रास्ता साफ हो गया है। नरमेल सिंह 10 दिसंबर 1981 को भारतीय सेना की 105 आर्टिलरी एयर डिफेंस रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब साढ़े सात साल तक ड्यूटी निभाई। 12 जुलाई 1986 को उन्हें सिजोफ्रेनिया बीमारी का पता चला। 18 अप्रैल 1989 को मेडिकल बोर्ड ने उन्हें 40 फीसदी दिव्यांगता के आधार पर सेना से सेवानिवृत्त कर दिया। बाद में, सीडीए ने उनकी पेंशन संबंधी मांग खारिज कर दी थी। उनका कहना था कि बीमारी का सेना की सेवा से संबंध नहीं है। नरमेल सिंह ने कई स्तरों पर शिकायतें उठाईं, लेकिन राहत नहीं मिली।



कानूनी संघर्ष और पेंशन लाभ

वर्ष 2020 में उन्होंने एक्स-सर्विसमैन ग्रीवेंस सेल मोहाली से संपर्क किया। संस्था ने उनका मामला आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में दायर किया। वकील आरएन ओझा ने केस की पैरवी की। ट्रिब्यूनल ने 22 अक्तूबर 2026 को उनके पक्ष में फैसला सुनाया। अब उनका दोबारा मेडिकल बोर्ड होगा, जिसमें दिव्यांगता का आकलन किया जाएगा। उन्हें जीवनभर 50 फीसदी दिव्यांगता पेंशन या पिछले नौ वर्षों की पेंशन मिलने की उम्मीद है। इससे उन्हें करीब 16 हजार रुपये मासिक पेंशन के साथ चिकित्सा सुविधाएं और अन्य लाभ मिल सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed