फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Naresh Kumar becomes the new President of the Verka Milk Plant Workers' Union.

Mohali News: नरेश कुमार बने वेरका मिल्क प्लांट वर्कर्स यूनियन के नए प्रधान

Thu, 02 Jul 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Naresh Kumar becomes the new President of the Verka Milk Plant Workers' Union.
मोहाली। वेरका मिल्क प्लांट वर्कर्स यूनियन मोहाली के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं। नरेश कुमार को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में करनदीप सिंह को महासचिव और अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। राहुल हंस को उपाध्यक्ष, दलवीर सिंह को प्रेस सचिव तथा अमरीक कौर को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष नरेश कुमार ने कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिया। नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। आपसी संवाद और सहयोग से उनका समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed