{"_id":"63dec27dc29127382a1161d2","slug":"na-mohali-news-c-16-1-52260-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बच्चा बेचने के आरोपियों के बच्चों का भी होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस को इनकी भी तस्करी का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बच्चा बेचने के आरोपियों के बच्चों का भी होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस को इनकी भी तस्करी का शक
विज्ञापन
बच्चा बेचने के आरोपियों के बच्चों का भी होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस को इनकी भी तस्करी का शक
पांच दिन की बच्ची बेचने के मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल, दो से पूछताछ के लिए तीन दिन का मिला रिमांड
आरोपी दंपती चरनवीर और पत्नी परविंदर कौर ने दो जुडवां बच्चों की अलग-अलग उम्र बताई तो हुआ शक
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पांच दिन की बच्ची बेचने के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान दो आरोपियों के तीन बच्चों पर भी पुलिस को बच्चा तस्करी का शक है। पूछताछ के दौरान महिला की ओर से बताई गई बच्चों की उम्र सामान्य प्रजनन प्रक्रिया से मेल नहीं खा रही है। सोहाना पुलिस अब जल्द ही मंजूरी लेकर तीनों बच्चों का डीएनए का मिलान आरोपियों के डीएनए से करने की तैयारी कर रही है। बाकी दो आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पटियाला निवासी चरनवीर सिंह, उसकी पत्नी परविंदर कौर, फरीदकोट निवासी मनजिंदर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर को गिरफ्तार किया था। इनमें से मनजिंदर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पूछताछ में चरनवीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर पर पुलिस को उनके बयानों पर शक हुआ है। पुलिस ने जब इन दोनों आरोपियों के बच्चों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बच्चों की उम्र को लेकर बार-बार अपने बयान बदले। दो बच्चों को जुड़वां बताया गया, लेकिन जब उनकी उम्र पूछी तो इनकी उम्र अलग-अलग बताई गई। इस पर पुलिस को उन पर शक हो गया है। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपियों में चरनवीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर से और अधिक पूछताछ की जरूरत है। इसलिए इनका पांच दिन का रिमांड दिया जाए। पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों का तीन दिन का रिमांड दे दिया है।
यह था मामला
बता दें कि 30 जनवरी को पांच दिन की मासूम बच्ची को बेचने की फिराक में मोहाली आए दो दंपतियों को सोहाना थाना पुलिस ने सेक्टर 86-87 चौक से गिरफ्तार कर लिया था। चारों के पास से मासूम को भी बरामद किया था। पुलिस इस गिरोह के मुखिया सन्नी को भी तलाश कर रही है।