फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police raids in SP centers of Triple-C, 36 youths and women detained

Mohali News: ट्रिपल-सी के सपा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, 36 युवक-युवतियां हिरासत में

Sat, 04 Feb 2023 02:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली, जीरकपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 02:46 AM IST
सार

ट्रिपल-सी के सपा सेंटरों में पुलिस ने छापेमारी की और 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। स्पा सेंटर जीरकपुर में वीआईपी रोड पर बिना लाइसेंस लिए ही चलाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Police raids in SP centers of Triple-C, 36 youths and women detained
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल-सी कमर्शियल मार्केट में चल रहे सपा सेंटरों पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करके करीब 36 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक यह स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे। कुछ स्पा सेंटरों के पास आयुर्वेदिक मसाज का लाइसेंस है, लेकिन ये लोग स्पा सेंटर की आड़ में बॉडी मसाज का धंधा करते हैं। जो कि गैर कानूनी है।

विज्ञापन


स्पा सेंटर चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह स्पा सेंटर कुछ ही दिनों बाद दोबारा खोल दिए जाते हैं। ट्रिपल-सी मार्केट में चल रहे स्पा सेंटरों के कारण बहुत से पारिवारिक सदस्य यहां मार्केट में आना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन


इस कारण यहां काम के अन्य दुकानदार बेहद परेशान हैं। हैरानी की बात है कि यहां के दुकानदार और ग्राहक कई दिनों से इनकी शिकायत कर रहे थे। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण स्पा सेंटरों के मालिकों के हौंसले बुलंद हो गए थे। इस पर पुलिस ने उक्त छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी थाना जीरकपुर के एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि काफी दिनों स्पा सेंटरों की शिकायत मिल रही थी। डीएसपी विक्रम बराड़ के आदेश पर ट्रिपल-सी में दो दर्जन स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई है।


क्या हैं स्पा सेंटर चलाने के नियम
किसी भी स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती किसी युवक की मसाज नहीं कर सकती और न ही युवक किसी युवती की मसाज कर सकता है। लेकिन शहर में सब कुछ इसके उलट चल रहा है। इसके अलावा किसी भी मसाज सेंटर के कैबिन में ताला नहीं लगा होना चाहिए। मसाज सेंटर चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी है। लेकिन यहां चल रहे स्पा सेंटरों में केवल युवतियां ही मसाज करती हैं और अंदर से ताला लगा होता है जो गैर कानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed