फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: झगड़े के बाद अपने परिवार के तीन लोगों पर चढ़ाई रेंजरोवर कार, चचेरे भाई की मौत

Thu, 02 Feb 2023 09:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
NA
फोटो समेत
विज्ञापन

झगड़े के बाद अपने परिवार के तीन लोगों पर चढ़ाई रेंजरोवर कार, चचेरे भाई की मौत, मां गंभीर
गांव मनौली में 27 वर्षीय युवक गुस्से में वारदात करके फरार, चाचा को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव मनौली में एक युवक ने गुस्से में अपने ही परिवार के तीन लोगों पर रेंजरोवर कार चढ़ा दी। इसमें आरोपी के चचेरे भाई रंजीत सिंह (40) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी की पहचान गांव मनौली निवासी 27 वर्षीय देवेंदर के रूप में हुई है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं आरोपी की मां की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई और वह चाचा को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
जानकारी के अनुसार गांव मनौली निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका परिवार चाचा-ताया के परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहता है। मंगलवार को चाचा के बेटे देवेंदर का परिवार के साथ झगड़ा हो गया था। वह गुस्से में आकर अपनी रेंजरोवर कार लेकर घर से जाने लगा था। यह देखकर उसका भाई रंजीत सिंह, चाचा जरनैल सिंह, देवेंदर की मां मनजीत कौर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। तभी उसने उन्हें डराने के लिए तेजी से कार उनकी तरफ मोड़ दी। कार की टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। ये देखकर देवेंदर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिवार के लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद देवेंदर के चचेरे भाई रंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंदर वारदात के समय से ही फरार है। आरोपी की मां गंभीर रूप से घायल है। निजी अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। वही उसके चाचा जरनैल सिंह की हालत ठीक है। उन्हें अस्पताल से इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed