फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस के साथ पकड़ा गया नकली पुलिसकर्मी

Mon, 16 Jan 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
NA
डेराबस्सी। ट्रैफिक पुलिस ने नाके के दौरान एक नकली पुलिसकर्मी को पकड़ा है। पहचान पत्र की जांच करने पर उसकी पोल खुल गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने उक्त आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर डेराबस्सी पुलिस को सौंप दिया है। आरोपियों की पहचान गुरुअमृत सिंह निवासी टावर ई वेब एस्टेट वेब गार्डन सेक्टर 85 मोहाली, गुरविंदर सिंह निवासी सेक्टर 67 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे डेराबस्सी अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डेराबस्सी ट्रैफिक प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने गांव जवाहरपुर में मुख्य मार्ग पर नाका लगाया था और चेकिंग के दौरान अंबाला की ओर से हिमाचल नंबर की एक सफेद रंग की फोर्ड एंडेवर आ रही थी। जब पुलिसकर्मियों ने नाके पर वाहन को रोका और चालक से दस्तावेज दिखाने को कहा तो चालक ने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया। इस पर जब उक्त आरोपी ने अपना पहचान पत्र दिखाया तो उस पर जारी करने वाले विभाग के अधिकारी की मोहर और हस्ताक्षर नहीं थे। कार्ड फर्जी निकलने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुए। पोल खुली तो चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी टोल टैक्स बचाने के लिए भी पहचान पत्र भी इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed