फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मोटे ब्याज का लालच देकर ठगे लाखों, उपभोक्ता अदालत ने लगाया 23 हजार जुर्माना

Mon, 16 Jan 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली। उपभोक्ता अदालत में तीन अलग-अलग मामलों में चिकागो किसान क्रेडिट नामक कंपनी पर उपभोक्ताओं के पैसे लौटाने के साथ-साथ 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहाली के फेज-1 निवासी सुखविंदर कौर, हरदीप सिंह व चरण कौर ने उपभोक्ता अदालत में शिकायत दी थी कि उक्त कंपनी के कर्मचारी उनके पास आए थे। उन्होंने अपनी कंपनी में आरडी कराने के लिए कहा था। साथ ही कर्मचारियों ने ज्यादा ब्याज देने का लालच भी दिया था। इस पर सुखविंदर कौर ने 300 रुपये प्रति महीने, हरदीप सिंह ने पांच हजार रुपये प्रति महीने और चरण कौर ने 2500 रुपये प्रति महीने की आरडी उक्त कंपनी में कराई थी लेकिन जब पैसे वापस देने का समय आया तो कंपनी ने पैसे वापस नहीं दिए। कंपनी की तरफ से अदालत में भी कोई पेश नहीं हुआ। अदालत में तीनों को क्रमश: 18 हजार रुपये, एक लाख दस हजार रुपये और एक लाख 24 हजार पांच सौ रुपये नौ प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही तीनों को क्रम से तीन हजार रुपये, दस हजार रुपये व दस हजार रुपये जुर्माने के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed