फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   N Chow will not become a problem in the rain, cleaning work starts

बरसात में एन चो नहीं बनेगा मुसीबत, सफाई का काम शुरू

Sun, 29 May 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
N Chow will not become a problem in the rain, cleaning work starts
मोहाली। शहर से गुजरते एन चो की वजह से फेज-नौ व साथ लगते गांवों को इस बार बरसाती पानी की दिक्कत नहीं आएगी। कुछ दिन पहले हुुई बारिश ने नगर निगम की आंखें खोल दी हैं। इसके बाद निगम ने एन चो की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने चो का दौरा करके सारी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने टीम को समय में काम करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर ने बताया कि बरसात में पानी भर जाता है। साथ ही ओवरफ्लो होना शुरू हो जाता है। इस वजह से नाइपर व उसके पिछली तरफ स्थित रिहायशी इलाकों में समस्या आती है। इसकी वजह यह है कि इस चो में सरकंडा बढ़ जाता है। इसके बढ़ने के साथ ही पानी के कुदरती बहाव पर असर पड़ता है जिस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। नगर निगम यहां पर मशीन लगाकर इस पूरे क्षेत्र की सफाई करवा रहा है। इसी तरह पूरे शहर की रोड गलियों व ड्रेनेज की सफाई का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। बरसात शुरू होने से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed