फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Muslim community held peaceful protest against Waqf Amendment Bill

Mohali News: मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Muslim community held peaceful protest against Waqf Amendment Bill
प्रदर्शन करते मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद 
मोहाली। जुझार नगर की मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में सिख समुदाय ने मुस्लिम समाज का साथ दिया। गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने सरकार से अपील की है कि वक्फ संपत्तियों का संबंध सिर्फ मुस्लिम समुदाय से है। इसमें किसी अन्य धर्म के लोगों को जोड़ना नाइंसाफी होगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब को ठेस पहुंचाने जैसा है।
विज्ञापन


हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद करते हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष फैसला सुनाए और मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा करे। मस्जिद के इमाम ने भी इस मौके पर कहा कि सरकार को यह बिल वापस लेना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करते हैं कि इस बिल को पूरी तरह से खारिज किया जाए, ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। स्थानीय निवासी अजहर उर्फ अजरू ने कहा कि वक्फ की संपत्तियां मुस्लिम समाज की हैं, इन्हें वही संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed