फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murderous attack on two youth riding a two-wheeler

Mohali News: दोपहिया सवार दो युवकों पर कातिलाना हमला

Tue, 29 Oct 2024 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Murderous attack on two youth riding a two-wheeler
पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया, कुछ हमलावर नाबालिग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मानव मंगल स्कूल के पास कुछ युवक भिड़ गए। एक गुट के युवकों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में सेक्टर-71 का रहने वाला 19 वर्षीय सुयश अरोड़ा घायल हो गया। उसे जीएमसीएच -32 में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में फेज-11 पुलिस ने इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दो की पहचान अनीश व जस्सी के रूप में हुई है, जबकि बाकी हमलावर नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।


सुयश अरोड़ा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बीटेक की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी (यूआईईटी) चंडीगढ़ से कर रहा है। 21 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्त राघव शर्मा निवासी सेक्टर-68 के साथ एक्टिवा पर अपने दोस्त आदी जैन से मिलने सेक्टर-49 चंडीगढ़ गए थे। दोस्त नहीं मिला, जिस कारण दोनों घर लौट रहे थे। एक्टिवा राघव चला रहा था और जब वह मानव मंगल स्कूल के पास पहुंचे तो दूसरी एक्टिवा पर सवार युवकों ने रोक लिया। युवकों ने गाली देते हुए कहा कि तुझे एक्टिवा चलानी नहीं आती। जब नजरअंदाज कर साइड से एक्टिवा लेकर जाने लगे तो एक युवक ने गाली निकाली और फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया। इसी दौरान उनके तीन-चार दोस्त और वहां आ गए। उनके आने के बाद उन्होंने सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार किए। जब उसका दोस्त उसे बचाने आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा। बाद में वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया कि युवक को चाकू लग गया है। यह सुनकर हमलावर अपने-अपने वाहनों पर फरार हो गए। भागते समय हमलावरों ने एक का नाम अनीश व जस्सी लिया। उसे घायल हालत में जीएमसीएच-32 भर्ती करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने बयान दर्ज कर हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed