फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murderous attack on two brothers, case registered against five

Mohali News: दो भाइयों पर कातिलाना हमला, पांच पर मामला दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on two brothers, case registered against five
मोहाली। गांव कुंभडा में दो भाइयों पर हुए कातिलाना हमले के बाद फेज-8 पुलिस ने पांच लोगों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक की पहचान रूबल के रूप में हुई है, जबकि अन्य अज्ञात बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कमलप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-68 स्थित कुंभड़ा में शाम करीब साढ़े सात बजे सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले युवक कमलप्रीत सिंह पर पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिता। हमलावरों में उसका पड़ोसी रूबल शामिल था। कमलप्रीत निवासी गांव कुंभड़ा ने बताया कि उसने रोज की तरह सेक्टर-68 में अपनी सब्जी की रेहड़ी लगाई हुई थी। बड़े भाई कमलजीत सिंह भी 200 मीटर दूर अपनी फास्ट फूड की रेहड़ी पर खड़ा था। करीब साढ़े सात बजे
विज्ञापन

शाम को अचानक उसके पड़ोस में रहने वाला लड़का रूबल अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और आते ही कमलप्रीत पर हमला कर दिया। सभी हमलावरों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। उसने शोर मचाया तो बड़ा भाई कमलजीत उसे बचाने पहुंचा। हमले में कमलप्रीत के सिर पर 12 टांके आए हैं, जबकि कमलजीत के पैर में छह टांके लगे। वारदात के बाद हमलावर गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed