फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murder of the wife of a former Additional Advocate General: A servant, along with two cousins, carried out the crime

पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल की पत्नी की हत्या : नौकर ने रिश्तेदारी के दो भाइयों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Fri, 02 Jan 2026 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of the wife of a former Additional Advocate General: A servant, along with two cousins, carried out the crime
मोहाली। पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की 66 वर्षीय पत्नी शोक कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड घर का नौकर नीरज था। उसने अपने रिश्तेदारी के दो भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, वे सभी कानपुर के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से वह लूट की योजना बना रहा था और मौके की तलाश में था। जैसे ही उसे जानकारी मिली कि कृष्ण कुमार गोयल अपनी छोटी बेटी और नाती के साथ मस्कट (ओमान) जा रहे हैं, उसने वारदात को अंजाम देने की ठान ली।
विज्ञापन

तीनों ने तय किया कि गोयल परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर लूट की जाएगी। 29 और 30 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 11.40 बजे आरोपी हाई-प्रोफाइल फेज-5 इलाके में गोयल के घर में दाखिल हुए और करीब 1.26 बजे बाहर निकले। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात की रात अशोक कुमारी को भनक लग गई थी कि उनका नौकर नीरज लुटेरों से मिला हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान अशोक कुमारी ने विरोध किया, जिसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को लूट का रूप देने के लिए नीरज ने खुद को कुर्सी से बंधवा लिया, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। सुबह जब नौकरानी घर पहुंची तो उसने नीरज को खोला। पुलिस को दिए बयान में नीरज ने दावा किया था कि लुटेरों ने उसका सिर दीवार पर मारा और बाद में उसे कुर्सी से बांध दिया। हालांकि, मेडिकल जांच में उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। इसी विरोधाभास के चलते नीरज शुरू से ही पुलिस के शक के घेरे में था। गहन पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी नजर आए हैं। उन्होंने सिर पर टोपी पहन रखी है। एक युवक के कंधे पर बैग टंगा है। आरोपियों ने घर से करीब 8.5 लाख रुपये नकद और 50 तोले सोने के गहने चुराए। उनको बेड बॉक्स से निकालकर बैग में भरा गया। कई सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों को मदनपुरा क्रॉसिंग की ओर पैदल जाते देखा गया। इसके बाद वे फर्नीचर मार्केट क्रॉसिंग होकर चंडीगढ़ सीमा तक पहुंचे, जहां से ऑटो-रिक्शा लेकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन गए। डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ स्टेशन परिसर में प्रवेश करते देखा गया है। उन्होंने एक ट्रेन पकड़ी, जिसका नाम जांच के चलते उजागर नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आरोपी कानपुर के लिए रवाना हुए थे। फिलहाल पुलिस ने नौकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम कानपुर रवाना कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed