फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Murder case accused and police scuffle, one injured by shooting

हत्या केस के आरोपियों व पुलिस में हाथापाई, गोली चलने से एक घायल

Tue, 25 Feb 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Murder case accused and police scuffle, one injured by shooting
मोहाली। फेज-11 में सोमवार शाम उस समय दहशत मच गई। जब फिल्मी स्टाइल में दमन और दीव पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में दो कारों में सवार होकर काले रंग की ऑडी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही पुलिस और ऑडी कार वाले लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा। इस दौरान पुलिस व आरोपियों में हाथापाई हो गई। इस दौरान अचानक गोली चल गई। इसी बीच आरोपियों का एक साथी तुषार घायल हो गया जिसे सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया है। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरेश पटेल उर्फ जग्गू पटेल और साजीद मोहम्मद चौधरी उर्फ सलीम के रूप मे हुई है। दमन और दीव पुलिस की शिकायत पर थाना फेज-11 में आरोपियों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक 2018 में दमन और दीव में व्यापारी अजय पटेल और धीरज पटेल की हत्या हो गई थी। दोनों इसमें आरोपी थे। काफी समय से वे पुलिस से बच रहे थे। इसी बीच दमन और दीव पुलिस को पता चला था कि आरोपी मोहाली, चंडीगढ़ एरिया में छिपे हुए है। पुलिस काफी समय से उनकी लोकेशन पर नजर रखे हुए थे। इसी बीच दमन और दीव की पुलिस मोहाली पहुंची। अचानक आरोपी गुजरात नंबर की काले रंग की ऑडी कार में पुलिस के रास्ते में आ गए। जब आरोपी लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने अपनी कार लॉक कर ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा लेकिन आरोपी नहीं माने। फिर पुलिस ने जबरदस्ती कार के शीशे खुलवाकर उन्हें कार से निकालकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच हुई हाथापाई में चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली उसकी टांग पर लगी है। पुलिस ने घायल हुए व्यक्ति को तुरंत उठाया। घायल हुआ व्यक्ति आरोपियों का साथी था।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर लोग इकट्ठा हो गए तो दमन और दीव पुलिस ने लोगों को बताया कि वे पुलिस वाले हैं। ये हत्या के केस के आरोपी हैं। इस मौके दमन और दीव पुलिस के सब-इंस्पेक्टर लीलाधर ने बताया कि उनके पास सूचना था कि आरोपी चंडीगढ़, मोहाली में छिपे हुए है। इसके बाद लोकेशन के हिसाब से वे उनका पीछा करते आ रहे थे और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक लाख रुपये का इनाम लगा था
पुलिस से पता चला है कि आरोपी काफी शातिर अपराधी हैं। वे कबाड़ और शराब का काला कारोबार करते हैं। उन पर हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वहां पर उन पर एक लाख रुपये तक का इनाम भी रखा हुआ था। वे हर बार पुलिस से बच निकलते थे। पुलिस आरोपियों के पीछे 24 जनवरी से लगी हुई थी। आरोपियों के पास जीओ डिवाइस 4-जी, आई फोन समेत चार फोन बरामद किए हैं। वहीं यह भी पता चला है कि आरोपी व्हाटसएप नंबर से ही कॉलिंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed