फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal council and municipal corporation employees will formulate a strategy and gather in Zirakpur on the 27th

Mohali News: नगर परिषदों और नगर निगम के मुलाजिम बनाएंगे रणनीति, 27 को जीरकपुर में जुटेंगे

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal council and municipal corporation employees will formulate a strategy and gather in Zirakpur on the 27th
मोहाली। नगर परिषद जीरकपुर में 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे नगर परिषद और नगर निगमों से जुड़े मुलाजिमों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब की अगुवाई में होगी। इसमें कई ट्रेड यूनियनें शामिल होंगी। बैठक में दर्जा चार कर्मचारियों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसको देखते हुए सफाई सेवक मजदूर यूनियन मोहाली ने फिलहाल मोहाली नगर निगम के बाहर जारी धरना-प्रदर्शन को रोक दिया है। यूनियन का कहना है कि अब सभी यूनियनें मिलकर जीरकपुर में संयुक्त रूप से रणनीति बनाएंगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। यूनियन नेताओं ने संकेत दिए हैं कि अगर पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरेज कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो जिला स्तर पर सफाई व्यवस्था ठप करने का ऐलान भी किया जा सकता है। उनका आरोप है कि सरकार बार-बार आश्वासन तो देती है, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हो रहा। बैठक में पंजाब के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह सैनी, जीरकपुर से प्रदीप सुद, मोहाली से यूनियन प्रधान अजीत सिंह सहित अन्य नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक आने वाले दिनों के लिए एक बड़े संघर्ष की नीति तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed