फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal corporation will teach people the lesson of cleanliness resolution every Sunday

नगर निगम हर रविवार लोगों को पढ़ाएगा स्वच्छता संकल्प का पाठ

Sun, 21 Feb 2021 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will teach people the lesson of cleanliness resolution every Sunday
मोहाली। वीआईपी सिटी के लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए अब नगर निगम देश की स्वच्छता सर्वेक्षण मुहिम के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके मद्देनजर हर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें नुक्कड़ नाटक, कहानियों-गीतों और मनोरंजन के माध्यम से लोगों को सफाई का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके पीछे कोशिश यही रहेगी कि लोग स्वच्छता के महत्व को समझें। इसके साथ ही शहर का स्वच्छता के मामले में रैंक भी सुधरेगा।
विज्ञापन

इसके लिए आज सुबह साढ़े सात बजे फेज-10 में सिल्वी पार्क के ओपन एयर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर की विभिन्न क्षेत्रों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम को रोचक बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि लोग साफ-सफाई के महत्व को समझें। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि काफी संख्या में लोग इसके साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली देश के प्रमुख शहरों में एक है। ट्राइसिटी में भी मोहाली का अपना स्थान है। लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण में मोहाली की रैंकिंग गिर रही है। पिछले साल ट्राइसिटी में चंडीगढ़ और पंचकूला की रैंकिंग बहुत अच्छी थी। दोनों शहर टॉप-100 में शामिल थे। लेकिन मोहाली 150 से भी नीचे रह गया था। मोहाली का एक से दस लाख तक जनसंख्या वाले एरिया में 157वां स्थान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed