फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal corporation will remove old tree guard from the city, proposal pass, work will start this month

नगर निगम शहर से हटाएगा पुराने ट्री गार्ड, प्रस्ताव पास, इसी महीने शुरू होगा काम

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will remove old tree guard from the city, proposal pass, work will start this month
मोहाली। शहर की सड़कों और पार्कों के किनारे पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड ही अब उनके आकार को खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं इससे कई पौधों की बनावट तक बिगड़ गई है। इस कारण पौधों की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है। ऐसे में नगर निगम ने अब बढ़ चुके पौधों के किनारों से ट्री गार्ड हटाने का फैसला लिया है। इस संबंधी वित्त एंड ठेका कमेटी में लाखों रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

शहर में पहले पार्क, पौधरोपण और मरम्मत का काम गमाडा के अधीन था। ऐसे में गमाडा द्वारा हर साल शहर को हरा बनाने के लिए पौधे लगाए जाते थे। साथ ही पौधों की देखभाल के लिए स्पेशल ट्री गार्ड लगाए गए थे। एयररपोर्ट रोड, बलौंगी रोड, वाइपीएस से गुरुदारा सिंह शहीदा सोहाना समेत सारे पार्कों और नए सेक्टरों में पौधरोपण किया गया, लेकिन अब पौधे बड़े हो गए। साथ ही बागवानी से जुड़ा सारा काम भी गमाडा से नगर निगम के अधीन आ गया है, लेकिन कोरोनाकाल की दो साल की अवधि में यह पौधे बढ़े हो गए, लेकिन इनसे ट्री गार्ड नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकतर पौधों को ट्री गार्ड नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनकी बनावट तक बिगड़ी है। इतना ही नहीं पेड़ सीधे जाने की बजाए तिरछे हो रहे हैं। यह मामला नगर निगम की हाउस की बैठक में उठा था। इसके बाद अब पौधों से ट्री गार्ड हटाने संबंधी फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि इसी महीने काम शुरू हो जाएगा। साथ ही आने वाले एक महीने में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद कीड़े से बचाने के लिए पेड़ों का चल रहा इलाज
मोहाली नगर निगम के अधीन पचास वार्ड आते हैं। कई वार्डों में लगे पेड़ों पर सफेद कीड़े ने हमला बोल दिया था। ऐसे में नगर निगम द्वारा पेड़ों का इलाज करवाया जा रहा है ताकि उक्त पेड़ों को सफेद कीड़े के हमले में से बचाया जा सके। इसके अलावा पेड्रों की प्रूनिंग करवाई जा रही है। साथ ही पेड़ों के तनों के पास से लगी इंटरलॉकिंग टाइल को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी आसानी से जमीन की सतह तक पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed