फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   municipal corporation mohali. meeting, mohali mayor, mohali budget

हंगामे के बीच 106 करोड़ का बजट पास

Wed, 09 Mar 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 09 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation mohali. meeting, mohali mayor,  mohali budget
money
मोहाली। नगर निगम की हंगामेदार बैठक के बीच 106 करोड़ का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

मीटिंग की प्रधानी मेयर कुलवंत सिंह ने की। इस दौरान हंगामे के बीच 1063 करोड़ का बजट पास किया गया है। मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर रिशभ जैन, डिप्टी मेयर मंजीत सेट्टी और निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। मीटिंग के शुरू में पार्षद कुलजीत बेदी ने महिला दिवस पर सभी को बधाई दी व निगम की अगली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव करने की मांग उठाई। इसके बाद मीटिंग के पिछले बजट को रिवाइज किया गया है। बजट के मुताबिक निगम को आमदनी अधिक हुई है। पिछले साल का बजट 7995.20 लाख रुपये था, जबकि आमदनी करीब 8488.20 लाख रुपये हुई है।

यहां से हुई  निगम की आमदनी
निगम को गत वर्ष अन्य कई स्त्रोतों से मोटी कमाई हुई है। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स से 12 करोड़, वैट से 55 करोड़, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी से 37.20 लाख, समझौता फीस से एक करोड़, विज्ञापन टैक्स से 8 करोड़, वाटर सप्लाई और सीवरेज से 130 करोड़, लाइसेंस फीस से 22 लाख और अन्य स्त्रोतों  से 223 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
विज्ञापन


अब विज्ञापनों से बढ़ाई जाएगी आमदनी
पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने निगम को विज्ञापनों से होने वाली आमदनी को बढ़कर 15 करोड़ करने का सुझाव दिया है। हालांकि, मेयर ने सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए दलील दी कि विज्ञापनों से आमदनी बढ़ाकर शहर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा पार्षद आरपी शर्मा ने प्रापर्टी टैक्स की आमदनी को 20 करोड़ रुपये करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों को भी दी जाए बढ़िया जगह
मेयर द्वारा अपना ऑफिस रेनोवेट करने के मामले में पार्षदों से सवाल उठाए। परमजीत सिंह काहलों ने कहा कि जिस पैसे मेयर से अपने कमरे को रेनोवेट करवाया है। उसी तर्ज पर पार्षदों के लिए बैठने की जगह का इंतजाम करना चाहिए। क्योंकि पार्षदों की संख्या बढ़ने से कमेटी रूम छोटा पड़ रहा है। पार्षदों को आम लोगों के बीच बैठना पड़ता है।

श्मशानघाट में इलेक्ट्रिक मशीन लगाने की मांग
मीटिंग में पार्षद जसप्रीत कौर ने श्मशानघाट में इलेक्ट्रिक मशीन लगाने की मांग उठाई। इससे पहले हुई मीटिंग उन्होंने पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी।

मेयर पर भेदभाव का आरोप
पार्षद बीबी मैणी ने शहर में एक और फायर स्टेशन बनाने के लिए कमिश्नर उमा शंकर के कामों की सराहना की। साथ ही उन्होंने मेयर कुलवंत सिंह पर विरोधी खेमे के पार्षदों को फंड जारी करने में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।


अगली मीटिंग में पता चलेगा कहां हुआ विकास
मेयर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कोई ढील नहीं हुई। अगले सप्ताह तक शहर के सभी विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कमिश्नर से सभी पार्षदों के इलाकों में विकास कार्यों पर हुए खर्च की लिस्ट अगली मीटिंग में लाने को कहा है।

छह महीने से नहीं हो रहे विकास कार्य
पार्षद सतवीर सिंह धनोआ ने शहर में विकास कार्यों में तेजी लानी की मांग उठाई। उनका कहना था कि शहर में पिछले 6 महीने से एक भी विकास का काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed