{"_id":"6ae10b8423321c370305d807","slug":"municipal-corporation-favors-older-wards-neglects-15-villages-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4089-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुराने वार्डों पर नगर निगम मेहरबान, 15 गांवों की कर रहा अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुराने वार्डों पर नगर निगम मेहरबान, 15 गांवों की कर रहा अनदेखी
विज्ञापन
जहां पहले से लगी हैं हाईमास्ट लाइटें, वहां के लिए 7.50 करोड़ रुपये फिर किए मंजूर
दिवाली से पहले व्यवस्था ठीक करने के किए दावे, अभी तक गांवों में व्यवस्था पर नहीं शुरू हुआ काम
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शहर की सड़कों और चौक-चौराहों को रोशन करने के लिए मोहाली नगर निगम ने 7.50 करोड़ रुपये का हाईमास्ट लाइट प्रोजेक्ट तैयार किया है, लेकिन निगम के दायरे में हाल ही में शामिल हुए 15 गांवों कई सड़कों पर आज भी पर्याप्त रोशनी नहीं है। दूसरी ओर, पुराने शहर के उन इलाकों में भी नई हाईमास्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है, जहां पहले से पोल और एलईडी लाइटें लगी हुई हैं। नगर निगम मोहाली ने शहर के सभी 50 वार्डों में 7.50 करोड़ की लागत से नई हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए टेंडर जारी किया है। निगम की योजना मुख्य सड़कों, बाजारों, पार्कों और टी-पॉइंट्स पर ये लाइटें स्थापित करने की है। शहर के जिन स्थानों पर नई हाईमास्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है, वहां पहले से ही हाईमास्ट पोल और एलईडी लाइटें लगी हुई हैं और सालों से सुचारु रूप से काम कर रही हैं। कई जगह पर लाइटें खराब है। उन्हें दिवाली से पहले बदलने के दावे किए गए थे। लेकिन अभी तक उन्हें बदला नहीं जा सका है। इस कारण शहर के सेक्टरों में भी अंधेरा छाया रहता है। वहीं नगर निगम में अब तक शामिल हुए करीब 15 गांवों में भी अंधेरा छा रहा है। इसकी नई लाइटों के लिए कोई काम नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए जो 7.50 करोड़ का टेंडर अलॉट किया गया है, वह नगर निगम की कमेटी भंग होने के बाद लगाया गया था। उस समय नगर निगम कमिश्नर को निगम के एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) के तौर पर नियुक्त किया गया था। यानी कमिश्नर की मंजूरी के साथ ही यह टेंडर अलॉट हो गया। यही कारण है कि नगर निगम हाउस (पार्षदों) द्वारा इस पर न तो कोई विचार-विमर्श हो पाया और न ही समय रहते कोई आपत्ति दर्ज की जा सकी। बिना किसी ठोस ग्राउंड सर्वे के पुराने और नए दोनों क्षेत्रों के लिए एक साथ इतना बड़ा टेंडर जारी करना निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।
अब तक यह गांव किए गए हैं शामिल
मोहाली नगर निगम में बलौंगी, बलौंगी कॉलोनी, ग्रीन एनक्लेव , बल्लोमाजरा, बलियाली, चप्पड़ चिड़ी कलां, चप्पड़ चिड़ी खुर्द , लांडरां, लखनौर , मौली बैदवान संभालकी, नानूमाजरा, रुड़की,चिल्ला, कंबाली शामिल किए गए हैं। इन गांवों में टेंडर नहीं होने से अनदेखी हुई है। अभी तक यहां पर अलग से लाइट के लिए बजट नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के अंदर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए जो टेंडर जारी हुआ है, इसमें नए एरिया को भी शामिल किया जाएगा। पुराने एरिया में जहां लाइटें खराब हैं। उसे बदला जाएगा। निगम में शामिल सभी एरिया में इस लाइटों के काम को पूरा किया जाएगा। इसके लिए काम जल्द किया जाएगा। - सरबजीत सिंह सामाना, मेयर, मोहाली नगर निगम
इस टेंडर के बारे में जो भी छूटे एरिया हैं। वहां पर भी बजट दिया जाएगा। सभी जगह शहर की लाइटों को काम पूरा करेंगे। - संदीप सिंह, कमिश्नर , नगर निगम , मोहाली