फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation elections will be held on time in February-March 2026: MLA Kulwant Singh

नगर निगम चुनाव फरवरी-मार्च 2026 में समय पर कराए जाएंगे : विधायक कुलवंत सिंह

Sat, 01 Nov 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation elections will be held on time in February-March 2026: MLA Kulwant Singh
मोहाली। नगर निगम की हदबंदी बढ़ाने की अधिसूचना के बाद शहर में अब नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को गांव कुंभड़ा पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह ने कहा है कि मोहाली नगर निगम के चुनाव राज्य की अन्य स्थानीय निकाय चुनावों की तरह ही समय पर फरवरी-मार्च 2026 में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। वार्डबंदी की प्रक्रिया को नए सिरे से पूरा किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया में देरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों को लेकर सरकार ने पहले ही कार्यक्रम तैयार कर लिया है, ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न हो सकें। कुलवंत सिंह ने कहा कि समय पर चुनाव कराना जनता के विश्वास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार के चुनावों में जनता विकास और सुशासन के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। विधायक ने कहा कि अब नई वार्डबंदी ऐसे तरीके से की जाएगी कि लोगों को अपने चुने पार्षद या प्रतिनिधि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 500 से 700 मीटर की दूरी ही तय करनी पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि नई व्यवस्था से जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच की दूरी घटेगी और स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed