फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal body gets tough on waterlogging; officials to be held accountable.

Mohali News: जलभराव पर निगम सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी

Thu, 09 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal body gets tough on waterlogging; officials to be held accountable.
मोहाली। शहर में बारिश के दौरान जलभराव और पानी निकासी व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि अब जल निकासी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतें मिली हैं, उनकी समीक्षा कर यह पता लगाया जाएगा कि किस स्तर पर लापरवाही हुई। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बारिश के दौरान पानी निकालना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे भविष्य में शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी संबंधित शाखाओं की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



मेयर बनने के बाद खुद किया था शहर का दौरा
मेयर सरबजीत सिंह समाना ने पदभार संभालने के तुरंत बाद शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बारिश से पहले पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को 30 जून तक नालों, रोड गलियों और स्टॉर्म वाटर ड्रेनों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए थे, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति न बने। हालांकि हालिया बारिश में कई इलाकों में पानी भरने की घटनाओं के बाद अब नगर निगम इन तैयारियों और उनकी प्रभावशीलता की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed